Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA NEWS: ‘भाजपा में दस साल रहा हूं...’ मोहन लाल बड़ौली के बयान पर चौ. बीरेंद्र सिंह का पलटवार

HARYANA NEWS: ‘भाजपा में दस साल रहा हूं...’ मोहन लाल बड़ौली के बयान पर चौ. बीरेंद्र सिंह का पलटवार

HARYANA NEWS:हरियाणा के उचना में कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता बृजेंद्र सिंह सदभाव पैदल यात्रा के लिए पूरे प्रदेश भर में निकले है। पद यात्रा के दूसरे दिन नरवाना सर छोटूराम पार्क में सर छोटूराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। यहां से उझाना, बेलरखां सहित अन्य गांव में पहुंचे। यहां पहुंचने पर उनका युवाओं, ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। यात्रा के दौरान आई बारिश में भी पद यात्रा नहीं रूकी। बारिश में ही बृजेंद्र सिंह पद यात्रा में अपने साथियों के साथ चलते रहे। उझाना गांव में फूलों की बारिश से स्वागत किया तो लड्डूओं से तोला गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह भी यात्रा की शुरूआत में उनके साथ रहे। बाद में वो चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए।

पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि सदभाव यात्रा के सामाजिक मायने राजनीति मायनों से भी बड़े है। सदियों से एक भाईचारा जिसको सदभाव बोल सकते वो रहा है। कभी छोटे बड़े, जाति-पाति का नहीं रहा। ऐसा व्यवहार रहा है कोई किसी बिरदारी से हो उस रिश्ते-नाते के हिसाब से बोलते थे। इस रिश्ते को तोडऩे की बड़े योजनाबद्ध तरीके से भाजपा ने कोशिश की है। ऐसी परिस्थिति में हमारा समाज न पिछड जाए। ये जो यात्रा है उसका सबसे बड़ा महत्व है हम जगह-जगह जाकर कहेंगे समाज एकजुट रहे। कोई सामाजिक रूप से हमारे को बांट कर वोट लेना चाहेगा उसका हम विरोध करेंगे सभी को एकजुट रखने की कोशिश करेंगे।

भाजपा पर किया पलटवार

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष द्वारा जहां तीन बार भाजपा सरकार आने पर कांग्रेस का बीज नहीं जामने के बयान पर पलटवार करते हुए बीरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा में दस साल रहा हूं, वो बीज उसका नहीं जमने देते जो उनके साथ चले जाते है। प्रदेश में जेजेपी मिल गई। साढ़े चार साल उसका फायदा उठाया दस विधायकों को फिर ऐसा कर दिया जो डिप्टी सीएम रहा वो सात हजार वोटों पर रह गया। ये पार्टी जो क्षेत्रीय दल है उसके लिए खतरनाक है। अगर दम है तो अपना समर्थन रखो लोग इनसे खुश नहीं है। कई चीजें ऐसी होती है जो समाज देरी से समझता है। अब समाज समझ गया। जो बांटने वाली शक्तियां है उनको समाज अब हरियाणा में नहीं अपनाएगा।

बड़े नेताओं की नाराजगी पर बोले बीरेंद्र सिंह

यात्रा संयोजक बृजेंद्र सिंह ने कहा कि लोगों में यात्रा को लेकर उत्साह है। अभी हमारा उद्देश्य है जो समाज में हमारा भाईचारा है एकता है उसको ठेस पहुंचाई जा रही है वो बनी रहे। राजनीति अपनी जगह वो चलती रहेगी। यात्रा का समापन कहा होगा ये अभी तय नहीं है। यात्रा में कांग्रेस के बड़े नेताओं के नहीं आने के सवाल पर बृजेंद्र सिंह ने कहा कि यात्रा लंबी चलेगी यात्रा में धीरे-धीरे करके सब शामिल हो जाएंगे। कुछ कांग्रेस नेताओं की नाराजी के सवाल पर पूर्व सांसद ने कहा कि कांग्रेस नेता किस चीज से नाराज ये समझ नहीं आता। कांग्रेस का व्यक्ति कांग्रेस का झंडा लेकर लोगों के बीच जा रहा है उससे तकलीफ किसी चीज से ये पता नहीं था।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

HARYANA NEWS: दिग्विजय चौटाला ने बीजेपी सरकार पर जमकर साधा निशाना, कहा- भाजपा के खिलाफ सभी को एकजुट होना पड़ेगा

HARYANA NEWS: हरियाणा के रोहतक में स्थित जननायक जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में जेजेपी युवा इकाई की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने जिला अध्यक्षों के साथ संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की।

Arvind Kejriwal on NEET Leak: केजरीवाल ने CBI जांच पर उठाए सवाल, छात्रों के गुस्से का किया जिक्र

Arvind Kejriwal on NEET Leak: NEET-UG 2026 परीक्षा के पेपर लीक होने पर अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2017, 2021, 2024 में पेपर लीक हुए थे। उस समय CBI को जांच सौंप दी गई। क्या CBI ने कुछ किया?। इस बार भी CBI को जांच सौंपी गई है। क्या CBI कुछ करेगी?।

तमिलनाडु में थलापति विजय की सरकार ने विश्वासमत हासिल किया, 144 वोटों से मिली जीत

तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है, जहां थलापति विजय की सरकार ने विधानसभा में विश्वासमत हासिल कर लिया है। विश्वासमत के दौरान विजय के पक्ष में 144 वोट पड़े, जिससे उनकी सरकार को स्पष्ट बहुमत मिल गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast