Search KhabarFast

Press ESC to close

रोहित के बाद अब सूर्या की कप्तानी भी खतरे में? मोंटी पनेसर का T20 को लेकर बड़ा दावा

रोहित के बाद अब सूर्या की कप्तानी भी खतरे में? मोंटी पनेसर का T20 को लेकर बड़ा दावा

Cricket News: भारतीय क्रिकेट में बड़ा बदलाव करते हुए बीसीसीआई ने शुभमन गिल को वनडे टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है। इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर ने इस फैसले को "मास्टरस्ट्रोक" बताया है। उन्होंने कहा कि गिल एक नैचुरल लीडर हैं और जब उन्हें जिम्मेदारी दी जाती है, तो वे और बेहतर प्रदर्शन करते हैं। पनेसर का मानना है कि यह निर्णय गिल के खेल को एक नई ऊंचाई तक ले जा सकता है।

रोहित से कप्तानी छीनी गई, गिल को मिला मौका

BCCI के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने खुद रोहित शर्मा को इस फैसले की जानकारी दी कि उन्हें वनडे टीम की कप्तानी से हटा दिया गया है। अब गिल को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 19अक्टूबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज़ में कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पनेसर ने कहा, “गिल को अभी से कप्तानी देना एक समझदारी भरा फैसला है क्योंकि रोहित जैसे सीनियर खिलाड़ी उनके मार्गदर्शक बन सकते हैं।”

T20कप्तानी भी मिल सकती है गिल को              

पनेसर ने यह भी कहा कि अगर भविष्य में गिल को टी20 कप्तानी भी दे दी जाए तो इसमें कोई हैरानी नहीं होनी चाहिए। “जब आप उन्हें जिम्मेदारी देते हैं, तो वो अपना सर्वश्रेष्ठ देते हैं,” उन्होंने कहा। वहीं गिल का कहना है कि उनका पूरा फोकस अब 2027 वर्ल्ड कप पर है, जिसके पहले भारत लगभग 20 वनडे मैच खेलेगा। यह बदलाव भारत के वर्ल्ड कप मिशन की तैयारी का हिस्सा माना जा रहा है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पंजाब किंग्स के बाहर होते ही श्रेयस अय्यर को बड़ा झटका, टी20 कप्तानी की दौड़ में शुभमन गिल आगे

पंजाब किंग्स की टीम आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है। कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में टीम ने इस सीजन अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन अंत में लगातार हार ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक से पंजाब की जीत, दिल्ली प्लेऑफ की रेस से बाहर

IPL 2026: श्रेयस अय्यर ने लखनऊ सुपर जेंट्स के खिलाफ ऐसा धमाकेदार शतक लगाया, जिसने IPL के प्लेऑफ का पूरा समीकरण बदल दिया।

IPL 2026: मैदान पर चमके अर्जुन तेंदुलकर, बेटे की गेंदबाजी देख गदगद हुए सचिन; बोले - तुम पर गर्व है...

अर्जुन तेंदुलकर की शानदार गेंदबाजी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। बेटे का दमदार प्रदर्शन देखकर पिता सचिन तेंदुलकर का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। सचिन ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर करते हुए अर्जुन की तारीफ की, वहीं बहन सारा तेंदुलकर ने भी खास अंदाज में बधाई दी। तेंदुलकर परिवार का यह भावुक पल अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast