Search KhabarFast

Press ESC to close

CJI पर जूता फेंकने वाला वकील चढ़ा कानून के हत्थे, BCI ने किया तत्काल सस्पेंड

CJI पर जूता फेंकने वाला वकील चढ़ा कानून के हत्थे, BCI ने किया तत्काल सस्पेंड

CJI Gavai Shoe Attack: सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक वकील राकेश किशोर ने CJI बी.आर. गवई की ओर जूता फेंकने की कोशिश की। अब बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने इस मामले पर कड़ी कार्रवाई करते हुए राकेश किशोर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। अब वह किसी भी कोर्ट, ट्रिब्यूनल या अधिकरण में वकालत नहीं कर सकेंगे। BCI ने उनके वकालत लाइसेंस को रद्द कर दिया है और अनुशासनात्मक जांच के आदेश दिए हैं। उन्हें 15 दिनों के भीतर जवाब देने के लिए नोटिस जारी किया गया है।

CJI- इसे इग्नोर करें, कार्रवाई नहीं चाहिए

इस अभूतपूर्व घटना के बाद भी CJI बी.आर. गवई ने बड़े ही संयम से काम लिया। सुप्रीम कोर्ट के सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने रजिस्ट्रार और सुरक्षा अधिकारियों से कहा कि घटना को नजरअंदाज कर दिया जाए। हालांकि, इसको लेकर कोर्ट की सुरक्षा और सतर्कता बढ़ाने पर मीटिंग की गई। पुलिस ने राकेश किशोर को हिरासत में लिया था लेकिन बाद में कोर्ट परिसर में ही उसे छोड़ दिया गया।

सोनिया गांधी-यह संविधान पर हमला है

घटना को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ CJI पर हमला नहीं बल्कि संविधान पर हमला है। “CJI गवई बहुत दयालु रहे, लेकिन अब समय है कि पूरा देश उनके साथ खड़ा हो और इस कृत्य की निंदा करे,” उन्होंने कहा।

देवता से पूछो’ टिप्पणी से जुड़ा था विवाद

पूरा मामला उस वक्त तूल पकड़ा जब कुछ दिन पहले CJI गवई ने मध्यप्रदेश के एक मंदिर में भगवान विष्णु की प्रतिमा पुनर्स्थापना याचिका खारिज करते हुए टिप्पणी की थी — “अब खुद देवता से पूछो।” वकील राकेश किशोर ने इसी टिप्पणी से आहत होकर कोर्ट में नारेबाज़ी की और जूता फेंकने की कोशिश की। बाद में उन्होंने स्वीकार किया कि उनका निशाना CJI थे, लेकिन जूता जस्टिस विनोद चंद्रन की ओर चला गया, जिनसे उन्होंने माफी मांगी। सुप्रीम कोर्ट के अन्य वकीलों ने भी इस कृत्य की निंदा करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

सनातन के खिलाफ टिप्पणी कर उदयनिधि स्टालिन ने खुद के पैर में मारी कुल्हाड़ी! सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

Plea Aganist Udaynidhi: सनातन के खिलाफ अक्सर जहर उगलने वाले डीएमके विधायक और तमिलनाडु के नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन की मुश्किलें बढ़ गई है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री विजय के सामने विधानसभा में सनातन खत्म करना ही होगा कहने वाला मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है।

दिल्ली सरकार ने महिलाओं को दिया तोहफा, स्टार्टअप्स के लिए बिना गारंटी मिलेगा 10 करोड़ तक का लोन

Delhi News: दिल्ली सरकार राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं के नेतृत्व वाले स्टार्टअप और स्वयं सहायता समूहों को 10 करोड़ रुपए तक का बिना गारंटी के लोन उपलब्ध कराएगी। सीएम रेखा गुप्ता ने रविवार यानी 17 मई को यह जानकारी दी।

कल से 24 अतिरिक्त फेरे लेगी दिल्ली मेट्रो, PM मोदी की अपील के बाद DMRC ने यात्रियों को दी बड़ी राहत

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद अब दिल्ली मेट्रो कल से 24 अतिरिक्त फेरे लगाएगी। बढ़ती भीड़ और यात्रियों की आवाजाही को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। इसके साथ ही स्टेशनों पर सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और बेहतर संचालन के लिए कई खास इंतजाम भी किए जा रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast