Search KhabarFast

Press ESC to close

सूर्या हत्याकांड के बाद एक्शन में पुलिस-प्रशासन, खोड़ा में तीन मदरसे सील; क्या होगी बुलडोजर कार्रवाई?

सूर्या हत्याकांड के बाद एक्शन में पुलिस-प्रशासन, खोड़ा में तीन मदरसे सील; क्या होगी बुलडोजर कार्रवाई?

Madrsa Sealed In Khoda:गाजियाबाद के खोड़ में सूर्या हत्याकांड के बाद पुलिस-प्रशासन एक्शन में है। हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद के एनकाउंटर के बाद पुलिस एक के बाद एक कार्रवाई कर रही है। आरोपी के घर पर नोटिस चसपा कर दिया गया है।

वहीं, अब खोड़ा में तीन मदरसों को सील किया गया है। साथ ही कई मदरसों पर नोटिस चस्पा किए गए हैं और बिजली काट दी गई है। बता दें कि सूर्या की हत्या के बाद कमिश्ननरेट पुलिस हरकत में आई और जिले भर में अपराधियों का सत्यापन अभियान तेज कर दिया है। अब तक 1600 से ज्यादा लोगों का सत्यापन किया गया।

अपराधियों को दिलाई गई शपथ

वहीं, साहिबाबाद थाने में लगभग 120 अपराधियों को पुलिस ने बुलाया और भविष्य में अपराध नहीं करने की शपथ दिलाई। वहीं, मंगलवार यानी 2 जून को भी खोड़ा में भारी पुलिसबल तैनात रहा। पुलिस कमिश्नर, जिलाधिकारी समेत अन्य आलाधिकारी मौके पर मौजूद रहे। अधिकारी लगातार खोड़ा में होने वाली गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं।   

Also read: यूपी के 22 जिलों को मिलेगा फायदा, 750 किमी लंबा बनेगा ये एक्सप्रेसवे; जमीन अधिग्रहण शुरू

असद के घर पर चलेगा बुलडोजर

खोड़ा में सूर्या की हत्या के बाद आरोपी असद के घर पर बुलडोजर चलाए जाएगा। असद पुलिस एनकाउंटर में मारा जा चुका है। इसके बाद प्रशासन ने असद जिस घर में रहता था, वहां नोटिस चस्पा किया है। उसके पिता नवाब के घर के बाहर मुनादी भी की गई है। उपजिलाधिकारी की तरफ से कहा गया है कि चस्पा किए गए नोटिस में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने की बात कही गई है और 15 दिनों में खाली करने की समय-सीमा दी गई है। इससे अलावा प्रशासन की ओर से सूर्या के स्वजन को पांच लाख रुपए का चेक भी दिया गया। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा में सैनिकों के लिए बड़ी सुविधा, 9 जिलों में बनेंगे एकीकृत सैनिक सदन

हरियाणा सरकार ने सैनिकों, पूर्व सैनिकों और अर्धसैनिक बलों के जवानों के लिए बड़ी सुविधा की घोषणा की है। राज्य सरकार प्रदेश के 9 जिलों में एकीकृत सैनिक सदन स्थापित करने जा रही है। इन केंद्रों में सैनिकों और पूर्व सैनिकों को कई सरकारी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी।

Haryana Weather: हरियाणा में लू से मिली राहत, 5 दिन तक आंधी-बारिश का अलर्ट; 7 डिग्री गिरा पारा

हरियाणा में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। 28 मई को हुई बारिश के बाद प्रदेश में लू से राहत मिली है और अधिकतम तापमान में करीब 7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 5 दिनों तक राज्य में मौसम खराब रह सकता है, जिसमें बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है।

हरियाणा में आशा स्कूल मिलिट्री स्टेशन हिसार में निकली भर्ती, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन

हिसार के आशा स्कूल मिलिट्री स्टेशन ने वर्ष 2026 के लिए टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ के विभिन्न पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 16 पद भरे जाएंगे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast