Search KhabarFast

Press ESC to close

PM मोदी से मुलाकात के बाद बांग्लादेश को एलन मस्क ने दिया झटका, जानिए क्या है पूरा मामला?

PM मोदी से मुलाकात के बाद बांग्लादेश को एलन मस्क ने दिया झटका, जानिए क्या है पूरा मामला?

Trump Gave Shock To Bangladesh: पीएम नरेंद्र मोदी की अमेरिकी यात्रा के 48घंटे के भीतर अमेरिका ने बांग्लादेश को बड़ा झटका दिया है। एलन मस्क के नेतृत्व वाले सरकारी दक्षता विभाग (DOGE) ने कई विदेशी परियोजनाओं को रद करने का फैसला किया है। इनमें से एक परियोजना बांग्लादेश की भी है।

अमेरिका की सरकार बांग्लादेश को 29मिलियन अमेरिकी डॉलर की धनराशि देने वाली थी, ताकि बांग्लादेश में राजनीतिक परिदृश्य को मजबूत बनाया जा सके। मगर अब एलन मस्क के विभाग ने फंडिंग को रद कर दिया है।

दक्षता विभाग ने जारी की सूची

अमेरिका के सरकारी दक्षता विभाग ने सोशल मीडिया वेबसाइट एक्स पर पूरी सूची जारी की गई। इसमें कहा गया है कि बांग्लादेश को दी जाने वाली 29 मिलियन डॉलर की फंडिंग को रोक दिया गया है। हाल ही में पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बांग्लादेश के मुद्दे पर चर्चा की थी।

अमेरिका राजनीतिक परिदृश्य को मजबूत करने के तहत बांग्लादेश में राजनीतिक दलो में क्षमता का निर्माण, पर्टियों के बीच संबंधों को मजबूत करने और हिंसा को कम करने की फंडिंग करता है। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के छात्रों और राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं को भी शामिल किया जाता था। कुल मिलाकर इनका राजनीतिक कौशल विकास किया जाता था।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता का अंतिम चरण, कांग्रेस ने सरकार की आर्थिक नीतियों पर उठाए सवाल

भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच व्यापार समझौते की वार्ता अंतिम चरण में पहुंच गई है। ऐसे में, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने बुधवार को अमेरिका के साथ घटते व्यापार अधिशेष और चीन के साथ बढ़ते व्यापार घाटे के लिए केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की।

जानलेवा इबोला वायरस से कांगो में हाहाकार, 24 घंटे में दर्ज हुए 72 नए केस, मौत का आंकड़ा 181 पहुंचा

कांगो में घातक वायरस Ebola का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में 72 नए मामले सामने आए हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता और बढ़ गई है। अब तक इस बीमारी से 181 लोगों की मौत हो चुकी है, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

US-Iran Peace Deal: महीनों की तनातनी खत्म...US Iran डील पर लगी मुहर, तत्काल प्रभाव से लागू हुआ समझौता

महीनों से जारी तनाव और संघर्ष के बाद अमेरिका और ईरान के बीच एक महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर हो गए हैं। इस डील को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है, जिससे क्षेत्रीय और वैश्विक राजनीति पर बड़ा असर पड़ सकता है। समझौते में कई अहम शर्तें शामिल हैं, जो दोनों देशों के भविष्य के संबंधों और सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावित करेंगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast