Search KhabarFast

Press ESC to close

उज्बेकिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, SCO शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा; आतंकवादी के खिलाफ भरी हुंकार

उज्बेकिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, SCO शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा; आतंकवादी के खिलाफ भरी हुंकार

PM Modi Ujbekistan Tour: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज्बेकिस्तान के लिए रवाना हो चुके हैं। पीएम मोदी वहां 29 से 30 अगस्त तक रहेंगे। इसके बाद वह 30 अगस्त को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में होने वाली शंधाई सहयोग संगठन की बैठक में हिस्सा लेंगे। भारत से निलकने से पहले उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ हुंकार भरी। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को खत्म करने के लिए एक साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं।  

प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि उनकी यह यात्रा मध्य एशिया के साथ भारत की रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने तथा इस क्षेत्र के साथ भारत के सभ्यतागत संबंधो को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं से क्या कहा

वहीं, उज्बेकिस्तान रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने कहा कि यह यात्रा शांति, स्थिरता और समृद्धि के साथ साझा प्रयासों को आगे ले जाएगा। उन्होंने कहा कि यही वह मूल्य है, जो विश्व के साथ भारत के संबंधों के केंद्र में रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि भारत 2017 से एससीओ का सक्रिय और रचनात्मक सदस्य रहा है। उन्होंने कहा कि मैं सुरक्षा,संपर्क और अवसर पर आधारित क्षेत्र के लिएओ भारत के नजरिए को आगे बढ़ाने के साथ ऐसे क्षेत्र के निर्माण के लिए काम करने को उत्सुक हूं, जो आतंकवाद के अभिशाप से मुक्त हो। ये चुनौतियां हमारे पड़ोसी के साथ-साथ दुनिया के अन्य हिस्सों में भी शांति और स्थिरता के लिए खतरा बनी हुई है।

एससीओ में क्या होगा भारत का एजेंडा  

पीएम मोदी किर्गिस्तान के राष्ट्रपति सदिर जापारोव के निमंत्रण पर बिश्केक जाएंगे। जहां 26वें एससीओ शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। यह सम्मेलन संगठन की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर रखा गया है। पीएम मोदी ने कहा कि मैं राष्ट्रपति जापारोव और एससीओ के अन्य नेताओं से मिलने के लिए उत्सुक हूं। यह समारोह मध्य एशिया की समृद्ध जीवंत विरासत का उत्सव है। जिसका भारत बेहद सम्मान करता है। भारतीय अधिकारियों का कहना है कि एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी सुरक्षा, संपर्क तथा भारत से जुड़ी प्राथमिकताओं पर बयान देंगे। 

Also read: Aaj Ka Mausam 28 August 2026: दिल्ली, हरियाणा समेत 18 राज्यों में प्रचंड बारिश और आंधी का अलर्ट, 83 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD ने जारी किया बड़ा अलर्ट

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Mahindra ने MG का खेल किया खराब, 7-सीटर एसयूवी पर लाया ऐसा ऑफर, आप भी कहेंगे वाह!

Automobile News: देशभर में इन दिनों कार खरीदने की गति दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इस बीच महिंद्रा ने अपनी एसयूवी का नया वर्जन लॉन्च करके एमजी हेक्टर का खेल खराब कर दिया है। एमजी हैक्टर ने हाल ही में टॉमहॉक को लॉन्च किया है। अब फिर क्या था महिंद्रा ने भी अपनी एसयूवी बीई 6 स्पोर्टेक को Baas के साथ लॉन्च किया।

Milk Price Hike: चीनी,प्याज के बाद अब दूध पर मंहगाई की मार, कीमतों में ₹9 की बढ़ोतरी; 01 सितंबर से लागू होगा नया रेट

Mumbai Wholesale Milk Price: मुंबई में त्योहारी सीजन से पहले परिवारों के बजट पर भारी असर पड़ने वाला है, क्योंकि बॉम्बे मिल्क प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (बीएमपीए) ने थोक दूध यानी तबेला वाले दूध की कीमतों में 9 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की घोषणा की है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast