Search KhabarFast

Press ESC to close

PM Modi:बच्चों संग पीएम मोदी ने मनाया रक्षाबंधन,देखने को मिला सवाल-जवाब का सिलसिला

PM Modi:बच्चों संग पीएम मोदी ने मनाया रक्षाबंधन,देखने को मिला सवाल-जवाब का सिलसिला

PM Modi Celebrate Rakshabandhan:देशभर में रक्षाबंधन मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने भी बच्चों के साथ रक्षाबंधन बनाया। उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वह बच्चों के साथ बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

पीएम मोदी ने वीडियो शेयर किया है, उसमें वह बच्चों के साथ हाई फाइव करते, हंसते-मुस्कुराते और बेहद सहज अंदाज में बातचीत करते नजर आए। हर साल की तरह इस बार भी बच्चों ने प्रधानमंत्री को राखी बांधी लेकिन, अब ये वीडियो चर्चा का विषय बन गया है।

पीएम मोदी का देशवासियों को शुभकामनाएं

दूसरे पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने रक्षाबंधन को प्रेम, स्नेह और सौहार्द का पर्व बताते हुए कहा कि ये त्योहार समाज में अपनत्व और सद्भाव की भावना को और मजबूत करे। उन्होंने सभी देशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की भी कामना की। पीएम मोदी ने कहा कि पावन पर्व लोगों के बीच विश्वास और आत्मीयता के रिश्तों को और मजबूत किया है।

देखने को मिला सवाल-जवाब का दौर  

समारोह के दौरान बच्चों और प्रधानमंत्री के बीच बातचीत की। इसी दौरान एक बच्चे ने उनसे पूछा कि उनका बचपन का सपना क्या था। सवाल सुनकर पीएम मोदी मुस्कुराए और जवाब दिया कि आप लोगों से मिलने का। उनके जवाब पर बच्चे भी मुस्कुरा उठे और माहौल तालियों तथा ठहाकों से गूंज उठा। इससे पहले प्रधानमंत्री ने रक्षाबंधन के अवसर पर देशवासियों को शुभनामनाएं देते हुए कहा था कि यह पवित्र त्योहार सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता लेकर आए। उन्होंने कहा कि प्रेम, स्नेह और आपसी विश्वास का बंधन हमेशा बना रहे।                     
Also read: NLSIU का 34वां दीक्षांत समारोह रद्द, CJI सूर्यकांत और BCI चेयरमैन को बुलाने पर छात्रों ने जताई थी आपत्ति

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Karnatka News: कर्नाटक सरकार में उथल-पुथल, कैबिनेट मंत्री बी. नागेंद्र ने दिया इस्तीफा

Rift In Karnatka Government: कर्नाटक सरकार में बड़ा उथल-पुथल देखने को मिली है। ऐसा इसलिए क्योंकि डीके शिवकुमार कैबिनेट के कैबिनेट मंत्री बी नागेंद्र ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बी नागेंद्र कर्नाटक के बेल्लारी ग्रामीण सीट से विधायक है। वह कर्नाटक सरकार में योजना और सांख्यिकी विभाग के मंत्री थे।

Kal Ka Mausam 29 August 2026:29 अगस्त को दिनभर कैसा रहेगा मौसम? कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

Kal Ka Mausam 29 August 2026: देशभर में मानसून की सक्रियता के बीच 29 अगस्त 2026 को कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, पूर्वी और मध्य भारत के साथ-साथ उत्तर-पूर्वी राज्यों में कई जगहों पर बारिश हो सकती है। वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश और गरज-चमक को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast