Search KhabarFast

Press ESC to close

नॉर्थ कोरिया का बड़ा फैसला, किम जोंग उन पर खतरा हुआ तो अपने आप होगा परमाणु हमला

नॉर्थ कोरिया का बड़ा फैसला, किम जोंग उन पर खतरा हुआ तो अपने आप होगा परमाणु हमला

North Korea Nuclear Attack Law: नॉर्थ कोरिया ने अपने संविधान में बड़ा बदलाव किया है। अब अगर देश के सर्वोच्च नेता Kim Jong Un की हत्या हो जाती है या विदेशी हमले में परमाणु कमांड सिस्टम तबाह हो जाता है, तो सेना अपने आप परमाणु हमला कर सकेगी। इसके लिए किसी अलग आदेश की जरूरत नहीं होगी। इस नए बदलाव को लेकर दुनिया भर में चिंता बढ़ गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, नॉर्थ कोरिया ने अपनी परमाणु नीति को और ज्यादा आक्रामक बना दिया है। पहले भी देश के कानून में कई ऐसी परिस्थितियां तय थीं, जिनमें वह परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर सकता था। लेकिन अब इसमें ऑटोमेटिक जवाबी हमले का प्रावधान जोड़ दिया गया है।

कानून में कही गई ये बात

साल 2013 के कानून में कहा गया था कि अगर किसी परमाणु शक्ति वाले देश की तरफ से हमला होता है या हमला होने का खतरा होता है, तो नॉर्थ कोरिया परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है। इसके बाद 2022 में नियमों को और सख्त किया गया। 2022 के बदलावों के अनुसार, अगर नॉर्थ कोरिया को लगे कि उस पर जल्द परमाणु हमला हो सकता है, तो वह पहले भी न्यूक्लियर अटैक कर सकता है। इसके अलावा जैविक, रासायनिक या बड़े मिसाइल हमले की आशंका होने पर भी परमाणु हथियार इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

कब किया जा सकता है परमाणु हमला? 

कानून में यह भी कहा गया था कि अगर मिसाइल बेस, परमाणु केंद्र या सैन्य कमांड सिस्टम जैसे रणनीतिक ठिकानों पर खतरा हो, तब भी परमाणु हमला किया जा सकता है। वहीं, अगर देश के शीर्ष नेतृत्व, खासकर किम जोंग उन को निशाना बनाया जाए, तो भी जवाबी परमाणु कार्रवाई की जा सकती है। अब ताजा बदलाव के बाद स्थिति और गंभीर हो गई है। मार्च में हुई सुप्रीम पीपुल्स असेंबली की बैठक में यह संशोधन पास किया गया। इसके तहत अगर दुश्मन के हमले से परमाणु कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम खतरे में पड़ता है, तो सेना तुरंत और अपने आप परमाणु हमला करेगी।

क्या कहते है विशेषज्ञ? 

विशेषज्ञों का मानना है कि इस कदम से कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव और बढ़ सकता है। अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान पहले से ही नॉर्थ कोरिया के मिसाइल परीक्षणों को लेकर चिंतित हैं। अब नए कानून के बाद दुनिया की नजरें प्योंगयांग की अगली रणनीति पर टिकी हुई हैं। 

Also read: Nepal News: काठमांडू एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी, रनवे पर उतरते ही विमान में दिखी आग की लपटें; 289 यात्री थे सवार

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

क्या दुनिया पर मंडरा रहा नई महामारी का खतरा? WHO ने जानें कितना खतरनाक है हंतावायरस

कोरोना महामारी के बाद अब हंतावायरस को लेकर दुनियाभर में चिंता बढ़ती नजर आ रही है। यह वायरस फेफड़ों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है और इसके कुछ मामलों ने स्वास्थ्य एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है।

Nepal News: काठमांडू एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी, रनवे पर उतरते ही विमान में दिखी आग की लपटें; 289 यात्री थे सवार

नेपाल के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब लैंडिंग के दौरान एक विमान के टायर में अचानक आग लग गई। विमान में कुल 289 लोग सवार थे। घटना के बाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी जैसे हालात बन गए और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि समय रहते स्थिति पर काबू पा लिया गया और बड़ा हादसा टल गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast