Search KhabarFast

Press ESC to close

पवन सिंह का बड़ा ऐलान! परिवार-खानदान से तोड़ा रिश्ता, बोले- बर्दाश्त की सीमा पार हो गई

पवन सिंह का बड़ा ऐलान! परिवार-खानदान से तोड़ा रिश्ता, बोले- बर्दाश्त की सीमा पार हो गई

Pawan Singh News: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार और एमएलसी पवन सिंह ने बड़ा फैसला लेते हुए अपने परिवार और खानदान से नाता तोड़ने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया स्टोरी के जरिए इस बात की जानकारी दी। पवन सिंह के इस पोस्ट के बाद से हर तरफ हलचल मच गई है और फैंस भी हैरान रह गए हैं।पवन सिंह ने अपनी पोस्ट में लिखा, "जब घर के चक्कर में पड़ जालें आदमी, सब वेद शास्त्र भुला जालें आदमी।" आगे उन्होंने लिखा, "बर्दाश्त की सीमा पार होने के बाद बहुत दुखी होकर पोस्ट कर रहा हूं और आप सभी भोजपुरिया समाज से हाथ जोड़ के क्षमा चाहता हूं और बता रहा हूं कि मेरा मेरे पूरे परिवार और खानदान से आज और अभी से कोई रिश्ता नहीं है।

"मां और बड़े भाई के लिए जान हाजिर है - पवन सिंह

पवन सिंह ने आगे लिखा, "हां जो मुझे पैदा की है मेरी मां और मेरा सबसे बड़ा भाई रानू सिंह, उसके लिए जब तक जिंदा हूं जान हाजिर है। आप सभी के परिवार का एक छोटा सा सदस्य पवन सिंह।" बता दें कि पवन सिंह का अपनी पत्नी ज्योति सिंह से विवाद चल रहा है। दोनों के बीच तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है।पवन सिंह के इस भावुक पोस्ट ने सबको सोचने पर मजबूर कर दिया है। पिछले कई दिनों से पवन सिंह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।

Also read: सलमान खान ने स्काउट को लगाई फटकार, लव के लिए बोले- अगर आज नहीं बोला तो लानत है

दूसरी पत्नी के साथ चल रहा है तलाक का केस

पवन सिंह की पहली शादी साल 2014 में नीलम सिंह से हुई थी। शादी के करीब एक साल बाद ही नीलम सिंह की मौत हो गई थी। इसके बाद पवन सिंह ने यूपी के बलिया की रहने वाली ज्योति सिंह से दूसरी शादी की। शादी के बाद से ही दोनों के रिश्ते में तनाव शुरू हो गया। ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। हालांकि पवन सिंह ने इन आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया था।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

सलमान खान ने स्काउट को लगाई फटकार, लव के लिए बोले- अगर आज नहीं बोला तो लानत है

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: ‘बिग बॉस 20’ के आज के वीकेंड का वार में सलमान खान का गुस्सा स्काउट OP पर फूटने वाला है। शो के नए प्रोमो में सलमान, स्काउट को लव गिल के बारे में की गई बातों पर जमकर फटकार लगाते नजर आ रहे हैं। सलमान ने साफ कहा कि स्काउट ने लव की इमेज खराब कर दी है। प्रोमो में लव गिल भी भावुक होकर रोती दिख रही हैं। उन्होंने कनिका मान और आम्रपाली दुबे से कहा कि उन्होंने स्काउट को राखी बांधी थी।

Sapna Choudhary ने हटवाया Veer Sahu के नाम का Tattoo, वीर ने जारी किया 'Prince And Prostitute' का Poster

Sapna Choudhary Veer Sahu Divorce: हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी ने पति वीर साहू से तलाक के बीच अपने हाथ पर बने उनके नाम के टैटू को हटवा दिया है। सपना दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक टैटू स्टूडियो पहुंचीं, जहां लेजर ट्रीटमेंट से उनकी कलाई पर बना वीर का टैटू हटाया गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सपना खुद अपने मोबाइल से इस पूरी प्रक्रिया को रिकॉर्ड करती नजर आ रही हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast