Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: ‘बिग बॉस 20’ के आज के वीकेंड का वार में सलमान खान का गुस्सा स्काउट OP पर फूटने वाला है। शो के नए प्रोमो में सलमान, स्काउट को लव गिल के बारे में की गई बातों पर जमकर फटकार लगाते नजर आ रहे हैं। सलमान ने साफ कहा कि स्काउट ने लव की इमेज खराब कर दी है। प्रोमो में लव गिल भी भावुक होकर रोती दिख रही हैं। उन्होंने कनिका मान और आम्रपाली दुबे से कहा कि उन्होंने स्काउट को राखी बांधी थी। सलमान का गुस्सा देखकर घर के बाकी सदस्य भी चुप नजर आते हैं।
एक इंसान के पीछे अपना काफी समय बर्बाद किया
जब स्काउट सलमान की बात से सहमत नहीं होते, तो सलमान और भड़क जाते हैं। वह पूछते हैं कि क्या उन्होंने भी वही बातचीत सुनी है, जो स्काउट और गुल्लू के बीच हुई थी। सलमान कहते हैं कि उस लड़की ने तुम्हें इतना प्रभावित कर दिया है कि तुम अपनी बातों का मतलब ही भूल गए हो। गुस्से में सलमान यह भी कहते हैं कि उन्होंने अब तक इतनी ऊंची आवाज में बात नहीं की है। अगर आज भी वह इस तरह की बातों पर रिएक्ट नहीं करेंगे, तो उन पर लानत है।इस पूरे विवाद की शुरुआत स्काउट OP और गुल्लू की एक निजी बातचीत से हुई थी, जो बिग बॉस के 82वें एपिसोड में दिखाई गई थी। देर रात दोनों लव गिल के बारे में बात कर रहे थे। स्काउट ने गुल्लू से कहा कि उन्होंने एक इंसान के पीछे अपना काफी समय बर्बाद किया है।
लव के साथ अपनी पुरानी नजदीकियों का जिक्र किया
इसके बाद उन्होंने लव के साथ अपनी पुरानी नजदीकियों का जिक्र किया। स्काउट ने बताया कि जब दोनों के बीच अच्छी दोस्ती थी, तब लव उनका काफी ख्याल रखती थीं। वह समय पर खाना खाने की याद दिलाती थीं, सुबह उठाती थीं और उनके बालों में तेल भी लगाती थीं। बातचीत में उन्होंने कहा कि लव कई बार उनके पास बैठकर लगातार उन्हें देखती रहती थीं। स्काउट ने यह भी कहा कि उस समय वह काफी गुस्से में थे और गुस्सा कम करने के लिए उन्होंने अपने बाल तक काट लिए थे। उन्होंने इस दोस्ती को अपने लिए ट्रॉमा बताया। 26 नवंबर को प्रोमो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इस बातचीत को लेकर बहस शुरू हो गई।
सार्वजनिक बातचीत का विषय बनाना कितना सही
कई दर्शकों ने सवाल उठाया कि किसी महिला की निजी देखभाल और दोस्ती को इस तरह सार्वजनिक बातचीत का विषय बनाना कितना सही है।स्काउट और लव की दोस्ती को लेकर घर में पहले भी कई बार सवाल उठ चुके हैं। दोनों ने कई मौकों पर कहा है कि उनके बीच भाई-बहन जैसा रिश्ता है, लेकिन घर के सदस्यों और दर्शकों ने उनकी नजदीकियों पर सवाल उठाए। अक्टूबर 2026 में सलमान ने भी लव से उनकी दोस्ती और स्काउट के साथ नजदीकियों को लेकर सवाल किए थे। उन्होंने लव से पूछा था कि क्या उनका कोई भाई है और क्या वह अपने भाई के साथ भी इसी तरह सहज रहती हैं।
Also read: Sapna Choudhary ने हटवाया Veer Sahu के नाम का Tattoo, वीर ने जारी किया 'Prince And Prostitute' का Poster
लव ने जवाब दिया था कि उनके लिए यह सामान्य बात
लव ने जवाब दिया था कि उनके लिए यह सामान्य बात है। इसके बाद सलमान ने स्काउट से भी पूछा था कि जब वह लव को बहन जैसा मानते हैं, तो अपनी गर्लफ्रेंड के सामने उनके लिए स्टैंड क्यों नहीं लेते। 25 अक्टूबर को स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी भी शो में पहुंची थीं। उन्होंने स्काउट और लव की नजदीकियों पर सवाल उठाते हुए स्काउट से अपनी दोस्ती की सीमाएं तय करने को कहा था। इस पूरे मामले के बाद लव ने स्काउट से कहा था कि उन्होंने उनकी इमेज खराब कर दी है और उनके करियर को नुकसान पहुंचाया है।