Search KhabarFast

Press ESC to close

Kal Ka Mausam 16 Nov 2026: 16 नवंबर को देशभर में कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली-NCR में बढ़ेगी ठंड, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

Kal Ka Mausam 16 Nov 2026: 16 नवंबर को देशभर में कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली-NCR में बढ़ेगी ठंड, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

Kal Ka Mausam 16 Nov 2026: मौसम विभाग के मुताबिक, 16 नवंबर को दिल्ली-NCR में मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा। हालांकि, सुबह के समय कई इलाकों में धुंध और कुछ स्थानों पर मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। फिलहाल दिल्ली-NCR में बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन सुबह और रात के समय ठंड का असर बढ़ सकता है।

उत्तर भारत के अन्य राज्यों में भी मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 16 नवंबर को बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाने की चेतावनी जारी की गई है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है।

दक्षिण में भारी बारिश की संभावना  

देश के पूर्वोत्तर और दक्षिणी हिस्सों में मौसम का मिजाज अलग रह सकता है। तमिलनाडु और पुडुचेरी में कुछ स्थानों पर बारिश के साथ भारी बारिश की संभावना है। केरल, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में कई स्थानों पर बारिश और कुछ इलाकों में भारी बारिश का अनुमान है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात और महाराष्ट्र समेत मध्य एवं पश्चिम भारत के अधिकांश राज्यों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

तेज हवाएं चलने की आशंका

इस बीच बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में बना कम दबाव का क्षेत्र अगले 24 घंटों में और मजबूत होकर डिप्रेशन में बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, इसके आगे बढ़ने और चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है। इसके प्रभाव से बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में समुद्र की स्थिति खराब रह सकती है और तेज हवाएं चल सकती हैं। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।       

Also read: नई Fortuner का नया लुक आया सामने, जानें पुरानी से कितनी होगी अलग; भारत में कब होगा लॉन्च

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

कंपनी की नंबर-1 कार खतरे में! Tata और Maruti की ये 2 SUV बिगाड़ रही हैं खेल, फीचर्स देख उड़ जाएंगे होश

Skoda Kylaq Rivals Nexon vs Brezza: भारत में कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में Skoda Kylaq इस समय कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी हुई है। दमदार ड्राइविंग डायनेमिक्स, बेहतरीन फीचर्स और पावरफुल टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ आने वाली इस कार की ऑन-रोड कीमत करीब 9 लाख रुपये से शुरू होकर 15.50 लाख रुपये तक जाती है। हालांकि ये इस सेगमेंट के सबसे बेहतरीन ऑप्शन्स में से एक है, लेकिन बाजार में मौजूद दो सबसे बड़ी कॉम्पिटिटर गाड़ियां भी कमाल के फीचर्स और वैल्यू देती हैं।पहली है Tata Nexon, जिसकी कीमत 8.70 लाख से 17.50 लाख रुपये (ऑन-रोड) तक जाती है।

जनजातीय गौरव दिवस, PM मोदी ने गढ़चिरौली को दी 3 हजार करोड़ की सौगात, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

Janjatiya Gaurav Divas: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में 'जनजातीय गौरव दिवस' कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े। इस दौरान पीएम मोदी ने लगभग 3,000 करोड़ रुपये की लागत वाली 246 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और उनकी आधारशिला रखी। प्रधानमंत्री ने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस एक ऐसा पर्व है जिससे जनजातीय समाज का गौरव जुड़ा हुआ है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast