Search KhabarFast

Press ESC to close

कांग्रेस का बड़ा फैसला! दिल्ली का प्रदर्शन टाला, अब हर बूथ पर तैनात होगा 'वोट रक्षक'

कांग्रेस का बड़ा फैसला! दिल्ली का प्रदर्शन टाला, अब हर बूथ पर तैनात होगा 'वोट रक्षक'

Congress Delhi Protest Postponed: कांग्रेस ने दिल्ली में संविधान दिवस यानी 26 नवंबर को होने वाले बड़े प्रदर्शन को टाल दिया है। पार्टी ने इससे पहले संविधान दिवस के दिन 'दिल्ली चलो' का ऐलान किया था। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जारी प्रदर्शन के तहत यह प्लानिंग थी, जिसे अब पार्टी ने बदल दिया है।अब 26 नवंबर को कांग्रेस राज्यों की राजधानियों में 'संविधान रक्षा मार्च' निकालेगी। इसके तहत दिल्ली में भी मार्च निकाला जाएगा, लेकिन पहले जितना बड़ा शक्ति प्रदर्शन नहीं होगा। इसके साथ ही कांग्रेस ने बूथ स्तर पर 'वोट रक्षक' नियुक्त करने की योजना बनाई है। वोट रक्षक हर बूथ पर उन लोगों से संपर्क करेंगे, जिनके नाम SIR प्रक्रिया में कट गए हैं।

क्यों बदली कांग्रेस ने रणनीति?

माना जा रहा है कि कांग्रेस ने जमीनी स्तर तक इस मुद्दे को पहुंचाने के लिए रणनीति में बदलाव किया है। इससे वह हर राज्य में माहौल बना सकेगी। इसी कारण से कांग्रेस के रणनीतिकारों ने दिल्ली छोड़कर राज्यों की राजधानियों में आंदोलन पर फोकस किया है। उससे निचले स्तर तक यह मुद्दा पहुंच सकेगा और कई राज्यों में चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं को भी सक्रिय किया जा सकेगा।यूपी, पंजाब और उत्तराखंड समेत 5 राज्यों में अगले कुछ महीनों में चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में कांग्रेस चाहती है कि मोमेंटम बना रहे और कार्यकर्ताओं के बीच इसे लेकर सक्रियता दिखाई दे।

Also read: Kal Ka Mausam 16 Nov 2026: 16 नवंबर को देशभर में कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली-NCR में बढ़ेगी ठंड, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

वोटर लिस्ट पर फोकस

खासतौर पर वोटर लिस्ट को लेकर भी पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को सतर्क करना चाहती है। यूपी में तो सपा और भाजपा पहले से ही इसको लेकर एक्टिव हैं और वोटर लिस्ट में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जुड़वाना चाहते हैं। अब कांग्रेस भी इसी तर्ज पर काम कर रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Kal Ka Mausam 16 Nov 2026: 16 नवंबर को देशभर में कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली-NCR में बढ़ेगी ठंड, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

Kal Ka Mausam 16 Nov 2026: मौसम विभाग के मुताबिक, 16 नवंबर को दिल्ली-NCR में मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा। हालांकि, सुबह के समय कई इलाकों में धुंध और कुछ स्थानों पर मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। फिलहाल दिल्ली-NCR में बारिश

कंपनी की नंबर-1 कार खतरे में! Tata और Maruti की ये 2 SUV बिगाड़ रही हैं खेल, फीचर्स देख उड़ जाएंगे होश

Skoda Kylaq Rivals Nexon vs Brezza: भारत में कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में Skoda Kylaq इस समय कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी हुई है। दमदार ड्राइविंग डायनेमिक्स, बेहतरीन फीचर्स और पावरफुल टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ आने वाली इस कार की ऑन-रोड कीमत करीब 9 लाख रुपये से शुरू होकर 15.50 लाख रुपये तक जाती है। हालांकि ये इस सेगमेंट के सबसे बेहतरीन ऑप्शन्स में से एक है, लेकिन बाजार में मौजूद दो सबसे बड़ी कॉम्पिटिटर गाड़ियां भी कमाल के फीचर्स और वैल्यू देती हैं।पहली है Tata Nexon, जिसकी कीमत 8.70 लाख से 17.50 लाख रुपये (ऑन-रोड) तक जाती है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast