Shubman Gill Nearing Record: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकबला 15 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। इस टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम दोनों मैच अपने नाम कर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में अपनी जगह मजबूत करना चाहेगी।
इस सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी शुभमन गिल करेंगे। टीम इंडिया की कप्तानी करने के साथ-साथ गिल के पास सीरीज में बल्लेबाजी से दो बड़े रिकॉर्ड को अपने नाम करने का अवसर मिलेगा।
शुभमन गिल बड़े रिकॉर्ड के करीब
शुभमन गिल इस सीरीज के दौरान कुछ ऐसा कर सकते हैं, जो विराट कोहली और रोहित शर्मा नहीं कर सके। दरअसल, गिल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में 3000 रन पूरे करने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बन सकते हैं। इस रिकॉर्ड को अपने नाम करने के लिए उन्हें 157 रन और बनाने होंगे। वहीं, विश्व के क्रिकेटर की बात करें तो इंग्लैंड के जो रूट ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 6651 रन बनाए है। वहीं, दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ है। उन्होंने 4564 रन बनाए हैं।
भारत के 3 क्रिकेटर कर चुके हैं ऐसा कारनामा
शुभमन गिल सिर्फ 3000 रनों का आंकड़ा ही नहीं छू सकते हैं बल्कि एक ही WTC चक्र में 1000 रन पूरे करने वाले भारत के पहले कप्तान भी बन सकते हैं। मौजूदा चक्र में बतौर कप्तान शुभमन गिल ने अब तक 8 मैचों में 950 रन बनाए हैं। अगर वह 50 रन बना लेते हैं, तो 1000 रन पूरे कर लेंगे। भारत की तरफ से अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल 1000 या उससे ज्यादा रन एक WTC चक्र में बना चुके हैं।
Also read: क्या बुमराह के लिए घातक हो रहा उनका सबसे बड़ा हथियार, हर सीरीज के बाद चोट देती है दस्तक