Search KhabarFast

Press ESC to close

भारत में 10 साल से काम नहीं कर पाए आतिफ असलम, बोले- ‘मैं भारतीय फैंस को बहुत मिस करता हूं’

भारत में 10 साल से काम नहीं कर पाए आतिफ असलम, बोले- ‘मैं भारतीय फैंस को बहुत मिस करता हूं’

Atif Aslam on India Ban: पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम ने भारत में काम करने पर लगी पाबंदी और अपने भारतीय फैंस के साथ रिश्ते को लेकर भावुक बात कही है। साल 2016 में उरी आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था। इसके बाद पाकिस्तानी कलाकारों के भारत में काम करने पर रोक लगा दी गई थी। आतिफ असलम भी इस फैसले से प्रभावित हुए थे। तब से उन्होंने भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए कोई नया गाना रिकॉर्ड नहीं किया है। हालांकि, आतिफ का कहना है कि भारतीय फैंस का प्यार आज भी उनके साथ है। उन्होंने बताया कि उनके चाहने वाले अलग-अलग तरीकों से उनके गाने सुनते रहते हैं। आतिफ ने कहा कि वह भारत में काम करने को मिस नहीं करते, लेकिन भारतीय लोगों और अपने फैंस को जरूर याद करते हैं।

पॉडकास्ट में कही ये बात

‘One on One with Kris Fade’ पॉडकास्ट में आतिफ असलम ने कहा कि भारत में काम पर रोक सरकार का फैसला था। उन्होंने बताया कि करीब 10 साल से उन्होंने भारत में कोई गाना नहीं किया है। उनके मुताबिक, भारतीय फैंस आज भी उनके संगीत तक पहुंचने का रास्ता ढूंढ लेते हैं। आतिफ ने यह भी कहा कि भारत में काम से लंबे ब्रेक ने उन्हें अपने खुद के संगीत पर ध्यान देने का मौका दिया। उनके अनुसार अगर यह रोक नहीं लगती तो शायद वह खुद का संगीत बनाने और अपनी अलग पहचान तलाशने पर उतना ध्यान नहीं दे पाते।

भारतीय फैंस का किया शुक्रिया

उन्होंने भारतीय फैंस के प्यार के लिए उनका शुक्रिया भी अदा किया। आतिफ ने कहा कि लोगों ने उनके कॉन्सर्ट, एल्बम और गानों को खूब प्यार दिया और मुश्किल समय में भी उनका साथ नहीं छोड़ा। अब आतिफ असलम अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स पर ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह आने वाले समय में ज्यादा संगीत रिलीज करना चाहते हैं। उनका लक्ष्य लगभग हर साल एक एल्बम रिलीज करना और अलग-अलग कलाकारों के साथ काम करना है।

चौथा एल्बम किया रिलीज

उनका अगला बड़ा प्रोजेक्ट ‘Borderless World’ है। इसमें अलग-अलग देशों, पीढ़ियों और बैकग्राउंड के कलाकारों को साथ लाने की योजना है। इस प्रोजेक्ट में म्यूजिक डायरेक्टर, कंपोजर, गीतकार, सॉन्ग राइटर और कोरियोग्राफर भी शामिल होंगे। वहीं, 31 जुलाई को आतिफ ने अपना चौथा एल्बम ‘Subah Aye Na’ रिलीज किया। फैंस करीब 18 साल से इस एल्बम का इंतजार कर रहे थे। उनका पिछला एल्बम ‘Meri Kahani’ साल 2008 में रिलीज हुआ था। आतिफ की बातों से साफ है कि भारत में काम से दूरी के बावजूद भारतीय फैंस के साथ उनका संगीत का रिश्ता अब भी कायम है।

Also read: ‘अब कोई सेफ नहीं रहेगा, हर कंटेस्टेंट को मिलेगी एक्स्ट्रा Lifeline’, बिग बॉस 20 में आया नया ट्विस्ट

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पवन सिंह को लगा बड़ा झटका...अदालत में नहीं हुए पेश, बलिया फैमिली कोर्ट ने लगाया जुर्माना

भोजपुरी अभिनेता और बीजेपी एमएलसी पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहे कानूनी विवाद में नया अपडेट सामने आया है। भरण-पोषण से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान पवन सिंह अदालत में पेश नहीं हुए।

फिल्म ‘हीरो’ की एनिवर्सरी पोस्ट पर भड़के सिंगर अमाल मलिक,सलमान खान फिल्म्स पर निकाला गुस्सा, बोले - कमेंट डिलीट मत करो...

Amaal Mallik on Film Hero Anniversary Post: संगीतकार और गायक अमाल मलिक ने सलमान खान फिल्म्स की 2015 में आई फिल्म 'हीरो' की सालगिरह पर किए गए एक पोस्ट पर आपत्ति जताई है। उन्होंने देखा कि फिल्म के एक गाने के संगीतकार और गीतकार का नाम नहीं लिया गया है।

Entertainment News: सलमान खान की टीम पर भड़के अमाल मलिक, जानें क्या थी नाराजगी की वजह

सिंगर और म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक ने सलमान खान की प्रोडक्शन कंपनी की सोशल मीडिया टीम पर नाराजगी जाहिर की है। मामला 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'हीरो' की 11वीं सालगिरह से जुड़ा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast