Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttrakhand News: हर घर तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ

Uttrakhand News: हर घर तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ

Uttrakhand News:कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी विधानसभा के श्रीदेव सुमन नगर मंडल द्वारा आयोजित ‘हर घर तिरंगा यात्रा’ में प्रतिभाग कर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। तिरंगा यात्रा मधुबन होटल से प्रारंभ होकर दिलाराम चौक होते हुए हाथीबड़कला पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ। यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि तिरंगा केवल देश का ध्वज नहीं, बल्कि यह हमारी आन, बान और शान के साथ-साथ देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से नागरिकों में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत किया जा रहा है।

युवा राष्ट्र निर्माण में निभा रहा भूमिका-गणेश जोशी

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आज देश का युवा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। तिरंगा यात्रा जैसे आयोजन युवाओं और नई पीढ़ी को देश के स्वतंत्रता संग्राम, वीर शहीदों और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का अभियान बनाएं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सैनिकों के बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। हमें उनके त्याग और बलिदान को सदैव स्मरण रखते हुए राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत करने के लिए अपना योगदान देना चाहिए।

अन्य भाजपा नेता रहे मौजूद

इस अवसर पर दायित्व धारी कैलाश पंत, राज्यमंत्री डॉ देवेंद्र भसीन, दायित्वधारी श्मशेर सिंह बिष्ट, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि, युवा एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।                 

Also read: Uttarakhand News: CM धामी ने विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों की समस्याएं सुनीं, उचित कार्रवाई का दिया आश्वासन

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

44 दिनों में 75 मौतें, 209 सड़कें बंद...हिमाचल प्रदेश में मानसून ने मचाया हाहाकार, हुआ 911 करोड़ का आर्थिक नुकसान

Himachal Pradesh Monsoon: राज्य सरकार के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में 30 जून से मानसून की बारिश और मौसम संबंधी आपदाओं के कारण 75 लोगों की जान चली गई है, जबकि सार्वजनिक और निजी संपत्ति को हुए नुकसान का अनुमान 911 करोड़ रुपये से अधिक है। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (एसईओसी) और राजस्व विभाग के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के अनुसार, कुल नुकसान 91,172.51 लाख रुपये या 911.72 करोड़ रुपये से अधिक है।

Uttrakhand News:’केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर मुख्यमंत्री को दी बधाई, बोले-सामूहिक प्रयासों का परिणाम

Uttrakhand News:केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने उत्तराखंड को ‘उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम’ के तहत ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ घोषित किये जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा प्रदेशवासियों शुभकामनाएं दी हैं। ज्ञातव्य है कि उत्तराखंड को यह उपलब्धि 08 जुलाई 2026 को प्राप्त हुई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast