Kal Ka Mausam 13 August 2026: दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। अगस्त की शुरूआत से ही बारिश ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। इस बीच मौसम विभाग ने 13 अगस्त के लिए अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार 23 राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में कल यानी 13 अगस्त को बारिश की आशंका है। इस दिन तापमान 25 डिग्री से लेकर 34 डिग्री के बीच रह सकता है। वहीं, दिनभर बादल छाए रहेंगे।
मौसम विभाग का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने बिहार में भी कल बारिश की आशंका जताई है। आईएमडी के अनुसार 12-13 अगस्त को बिहार के कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है। पश्चिम बंगाल के भी कई इलाकों में बारिश होने की आशंका है। इसके पीछे बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और बना अवदाब मुख्य कारण है। इसके अलावा राजस्थान में मानसून एक्टिव है। इस बीच मौसम विभाग ने राजस्थान के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
इसके अलावा, ओडिशा के कई इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, सिक्किम, झारखंड, ओडिशा, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल
Also read: Delhi News: PM मोदी ने रामनाथ कोविंद की आत्मकथा का किया विमोचन, बोले- भारतीय लोकतंत्र और समाज के लिए बनेगी धरोहर