Search KhabarFast

Press ESC to close

भारत में ही तैयार होंगे यात्री विमान, रूस के साथ हुई डील; जानें इससे देश को क्या होगा फायदा?

भारत में ही तैयार होंगे यात्री विमान, रूस के साथ हुई डील; जानें इससे देश को क्या होगा फायदा?

India Russia Deal: भारत-रूस संबंध और स्वदेशी एविएशन के क्षेत्र में नए आयाम की शुरुआत होने जा रही है। स्वदेशी सरकारी एविएशन कंपनी HAL ने रूस के साथ सुखोई सुपरजेट यात्री विमान तैयार करेगी। HAL के सीएमडी डीके सुनील के मौजूदगी में मंगलवार, 28 अक्टूबर, 2025 को मॉस्को में इस एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

HAL ने दी जानकारी

HAL ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि इन सुखोई सुपरजेट विमानों का इस्तेमाल उड़ान स्कीम के तहत कम दूरी की कनेक्टिविटी के लिए किया जाएगा। एचएएल ने ये साफ नहीं किया कि कितने विमानों का भारत में बनाई जाएगी और कब इसकी शुरुआत होगी, लेकिन एविएशन कंपनी ने ये बताया कि उड़ान स्कीम के तहत इस समय देश में लगभग 200 विमानों की जरूरत है। साथ ही हिंद महासागर क्षेत्र के अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थलों को इसमें जोड़ दें तो 350 एक्स्ट्रा विमानों की जरूरत होगी।

सफर होगा आसान

वहीं, टू-इन इंजन वाले एसजे-100 विमान को रूस की सरकारी कंपनी, पब्लिक ज्वाइंट स्टॉक कंपनी यूनाइटेड एयरक्राफ्ट कॉरपोरेशन (PHSC-UAC) तैयार करती है। रूस में इस तरह के 200 विमानों को 16 कमर्शियल एयरलाइंस घरेलू उड़ानों के लिए इस्तेमाल में लाया जाता है। HAL के अनुसार, यात्रा को आसान बनाने के लिए एसजे-100 गेम चेंजर साबित हो सकता है। साथ ही एचएएल और UAC की साझेदारी एक दूसरे पर भरोसा का परिणाम है। एचएएल ने भारतीय वायुसेना के लिए रूस से लाइसेंस के माध्यम से लगभग 250 सुखोई लड़ाकू विमान और 600 मिग-21 फाइटर जेट का निर्माण देश में ही किया है, लेकिन रूस से सिविल एयरक्राफ्ट के लिए ये पहला समझौता है।

निजी क्षेत्र को मिलेगी मजबूती

एसजे-100 विमान का निर्माण भारतीय विमानन उद्योग के इतिहास में एक नए अध्याय की शुरुआत मानी जा रही है। यह नागरिक उड्डयन क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत के सपने को पूरा करने की दिशा में बड़ा कदम है। विनिर्माण से निजी क्षेत्र को भी मजबूती मिलेगी और विमानन उद्योग में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

5,000 कर्मचारियों को लगा बड़ा झटका, ये बैंक करने जा रहा बड़ी छटनी की तैयारी, जानिए वजह

British Bank Big Lay Off: ब्रिटिश बैंक बार्कलेज ने कर्मचारियों की बड़ी संख्या को नौकरी से बाहर करने का फैसला लिया हैं। बता दें की एआई ऑटोमेशन और कॉस्ट कटिंग का हवाला देते हुए कंपनी ने ये बड़ा निर्णय लिया हैं। 5,000 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने की तैयारी भी ब्रिटिश बैंक बार्कलेज ने कर दी हैं।

स्पेन में दर्दनाक हादसा, दो ट्रेनें की हुई टक्कर; हादसे में 39 लोगों की गई जान

Train Accident:स्पेन में 28 अक्टूबर को दर्दनाक हादसा हुआ। यहां दो ट्रेनों की टक्कर में 39 लोगों की मौत हो गई। ये हादसा स्पेन की राजधानी मैड्रीड को अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। यह हादसा उसी लाइन पर हुई जिसमें जनवरी में हुई टक्कर के दौरान 46 लोगों की जान गई थी।

179 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार के साहस को UAE का सलाम, राष्ट्रपति से मिला ‘ऑर्डर ऑफ जायेद II’ सम्मान

Smit Machhar Order of Zayed II: UAE के प्रेसिडेंट शेख मोहम्मद बिन ज़ायद अल नाहयान ने मंगलवार को फ़्लाइट दुबई एयरक्राफ्ट फ़्लाइट FZ1073 के कैप्टन स्मित मच्छर और क्रू को फ़र्स्ट-क्लास ऑर्डर ऑफ़ ज़ायद II से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें फ़्लाइट के दौरान एक गंभीर आतंकी घटना के दौरान यात्रियों की रक्षा करने की उनकी हिम्मत और कोशिशों के लिए दिया गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast