Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam 29 October: चक्रवात 'अर्नब' हुआ कमजोर, दिल्ली-बिहार समेत में 23 राज्यों में बारिश का सिलसिला रहेगा जारी; यहां पढ़ें आज 29 अक्टूबर का मौसम अपडेट

Aaj Ka Mausam 29 October: चक्रवात 'अर्नब' हुआ कमजोर, दिल्ली-बिहार समेत में 23 राज्यों में बारिश का सिलसिला रहेगा जारी; यहां पढ़ें आज 29 अक्टूबर का मौसम अपडेट

29 October Weather Update: चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ ने भयंकर तबाही मचाई है। लेकिन 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश और यनम तट पर लैंडफॉल करने के बाद तेजी से कमजोर हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार, यह चक्रवात डीप डिप्रेशन में बदल चुका था, जिसके बाद यह प्रणाली उत्तर दिशा में आगे बढ़ रही है। IMD का मानना है कि यह प्रणाली आज 29 अक्टूबर 2026 गुरूवार को लो प्रेशर एरिया में बदल सकता है। जिसके असर से पूर्वी और मध्य भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश संभव है। तो चलिए आज का मौसम जानते है। 

इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने देश के लगभग 23 राज्यों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इनमें दिल्ली, उत्तर प्रेदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, सिक्किम, असम, त्रिपुरा, नागालैंड और मिजोरम जैसे राज्य शामिल हैं। जहां मध्यम से भारी बारिश संभव है। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बारिश की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान बर्फबारी का दौर भी जारी रहेगा। जबकि हवा की रफ्तार 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।

भले ही चक्रवात का असर कमजोर हो रहा है, लेकिन IMD के अनुसार बारिश की गतिविधि जारी रहेगी। इस दौरान तेज आंधी और हवा का दौर भी देखा जा सकता है। चक्रवात के लैंडफॉल के समय हवा की अधिकतम  स्पीड 25-135 किमी प्रति घंटा थी, जो अब काफी कम हो चुकी है। दूसरी तरफ, देश के कई हिस्सो में गुलाबी सर्दी की शुरूआत हो चुकी है। मोसम में ठंजक बनी हुई है।

दिल्ली में कैसा रहेगा आज का मौसम?

देश की राजधानी दिल्ली में तेज हवाओं और बारिश की गतिविधि जारी है। आज सुबह भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। बादल बरसने का सिलसिला आने वाले कुछ दिनों तक जारी रहेगा। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकती है।     

Also read: Cancer Medicine Price Cut: 9 नवंबर से सस्ती होंगी कैंसर की दवाएं, NPPA ने 543 ब्रांडों की कीमतें बदलीं

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Cancer Medicine Price Cut: 9 नवंबर से सस्ती होंगी कैंसर की दवाएं, NPPA ने 543 ब्रांडों की कीमतें बदलीं

Cancer Medicine Price Cut:कैंसर के मरीजों और उनके परिवारों के लिए राहत की खबर है। राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (NPPA) ने कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली 543 दवा ब्रांडों की कीमतों में संशोधन किया है। नई कीमतें 9 नवंबर 2026 से लागू होंगी। इस फैसले का उद्देश्य दवाओं पर अत्यधिक ट्रेड मार्जिन को नियंत्रित करना और मरीजों पर इलाज के खर्च का बोझ कम करना है।

अक्टूबर में किस दिन आएगी किसान सम्मान निधी योजना की 24वीं किस्त, समय से लेकर तारीख तक जानें यहां

PM Kishan Sammna 24TH Installment:अगर आप भी किसान सम्मान निधी की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं, तो ये इंतजार आपकी खत्म होने वाली है। केंद्र सरकार 30 अक्टूबर तक पात्र किसानों के खाते में भेज सकती है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast