Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: पंचकूला में रिटायर्ड कैप्टन की पत्नी की हत्या का CCTV वीडियो आया सामने, बार-बार ‘चोर’ कह जाने से थी नाराज

Haryana News: पंचकूला में रिटायर्ड कैप्टन की पत्नी की हत्या का CCTV वीडियो आया सामने, बार-बार ‘चोर’ कह जाने से थी नाराज

Panchkula: हरियाणा के पंचकूला से बीते दिन एक हत्या का मामला सामने आया था। जहां एक मेड ने एक महिला की कथित तौर पर हत्या कर दी। दरअसल, सेक्टर-21 में रिटायर्ड आर्मी कैप्टन मनमोहन लाल मेहता की पत्नी नीरा मेहता अपने लापता सोने के गहनों के बारे में मेड सुनीता देवी से पूछताछ कर रही थी। जिसके बाद गुस्से में आकर आरोपी मेड ने उस महिला को मार डाला और उसकी लाश को पड़ोसी मकान की छत पर एक गलीचे के नीचे छिपा दिया। वहीं, अब मइस मामले का CCTV फुटेज भी सामने आया है। बता दें, इस हत्याकांड में मेड सुनीता के पति शंकर और उनका बेटा राजा शामिल था, गिरफ्तार कर लिया गया है।

Also read: हरियाणा सरकार ने चंडीगढ़-पंचकूला के सरकारी मकानों के लिए मांगे आवेदन, जानें क्या है आखिरी तारीख

क्या है पूरा मामला?

इस मामले में पंचकुला की पुलिस उपायुक्त (DCP) अदिति सिंह ने बताया कि घटना का पता तब चला जब पीड़िता के पति ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच-पड़ताल शुरु की गई। छानबीन के दौरान पता चला कि उस महिला की अपनी नौकरानी से लापता गहनों को लेकर बहस हुई थी, जिसके बाद से वह लापता थी। मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस टीम ने घर और आसपास के इलाकों की तलाशी की। इस दौरान पड़ोसी के घर की छत से लापता महिला की लाश मिली। महिला का शव एक गलीचे के नीचे छिपा हुआ था।

पुलिस के अनुसार, सुनीता उस महिला के धर में कई सालों से काम कर रही थी। गहने लापता होने के बाद महिला को नौकरानी पर शक हुआ और दोनों के बीच इस बात को लेकर कहा-सुनी होने लगी। जिस वजह से सुनीता को गुस्सा आया और उसने उस महिला को मार डाला और लाश को ठिकाने लगा दिया। इसमें उसके पति और बेटे ने भी साथ दिया। तो वहीं, जांच-पड़ताल करने के बाद पुलिस ने 24 घंटे के अंदर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि मेड सुनीता महिला द्वारा बार-बार चोर कह जाने से नाराज और गुस्से में थी। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर मामले की जांच पूरी की जा रही है तथा आरोपियों के खिलाफ अदालत में मजबूत चार्जशीट पेश की जाएगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News: बिहार में अंगदान को बढ़ावा देने की पहल, दधीचि देहदान समिति को स्वास्थ्य व्यवस्था से जोड़ा जाएगा

Bihar News: चतुर्थ राष्ट्रीय अंगदान दिवस एवं द्वादश अंतर्राष्ट्रीय अंगदान दिवस के संयुक्त कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज सम्मान, संकल्प एवं सप्तम् राज्यस्तरीय समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। दधीचि देहदान समिति, बिहार द्वारा यह कार्यक्रम बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स, पटना के परिसर में आयोजित किया गया।

हरियाणा के चरखी दादरी में दोस्त के पिता के इलाज का बहाना, फर्जी रिश्तेदार बन किसान से 2 लाख की ठगी

Haryana News: हरियाणा में चरखी दादरी में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है, जहां एक किसान से फर्जी रिश्तेदार बनकर करीब दो लाख रुपये ठग लिए गए। आरोपी ने खुद को किसान की बुआ का बेटा प्रदीप बताकर दोस्त के पिता के इलाज के नाम पर पैसे मांगे और भरोसा दिलाने के लिए फर्जी बैंक मैसेज भी भेजा। इसके बाद किसान से रकम ट्रांसफर करा ली गई। ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। साइबर क्राइम थाना चरखी दादरी पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Uttarakhand News: 2036 ओलंपिक की भारत में मेजबानी की मनोकामना, खेल मंत्री रेखा आर्या ने उठाई 'संकल्प कांवड़ यात्रा'

Uttarakhand News: भारत वर्ष 2036 में ओलंपिक खेलों की मेजबानी करे, इस ऐतिहासिक संकल्प और मनोकामना के साथ उत्तराखंड की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने 'ओलंपिक 2036 संकल्प कांवड़ यात्रा' की शुरुआत की है। यात्रा का शुभारंभ आज सुबह 7:00 बजे हरिद्वार स्थित विश्व प्रसिद्ध 'हर की पैड़ी' से हुआ। हर की पैड़ी पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद देश में ओलंपिक खेलों के सफल आयोजन का संकल्प लेते हुए गंगाजल उठाया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast