Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा सरकार ने चंडीगढ़-पंचकूला के सरकारी मकानों के लिए मांगे आवेदन, जानें क्या है आखिरी तारीख

हरियाणा सरकार ने चंडीगढ़-पंचकूला के सरकारी मकानों के लिए मांगे आवेदन, जानें क्या है आखिरी तारीख

Haryana News: अगस्त-हरियाणा सरकार ने चंडीगढ़ एवं पंचकूला स्थित सरकारी मकानों के आवंटन के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक पात्र कर्मचारी https://awas.haryanapwd.gov.in  पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। आउट ऑफ टर्न अलॉटमेंट (चिकित्सा आधार) के लिए ऑनलाइन जमा करवाने या आवेदन अपडेट करने तथा वरीयताएं भरने की अवधि 12 अगस्त, 2026 (रात्रि 11.59 बजे तक) निर्धारित की गई है। सभी श्रेणियों के आवेदकों के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करवाने, आवेदन अपडेट करने तथा आवास की वरीयता भरने की अवधि 24 अगस्त, 2026 (रात्रि 11.59 बजे तक) रहेगी।

पोर्टल पर अस्थायी वरिष्ठता सूची 27 अगस्त, 2026 को प्रकाशित की जाएगी। इस सूची पर आपत्तियां एवं दावे 31 अगस्त से 2 सितंबर, 2026 (रात्रि 11.59 बजे तक) दर्ज कराए जा सकेंगे। अंतिम वरिष्ठता सूची 14 सितंबर, 2026 को जारी की जाएगी, जबकि 25 सितंबर, 2026 से सरकारी आवासों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Also read: हरियाणा के युवाओं पर CM सैनी का फोकस, शिक्षा और रोजगार को लेकर रखी सरकार की योजना

आवेदकों को सलाह दी गई है कि वर्तमान आवंटन चक्र के लिए आवेदन करने अथवा वरीयता भरने से पहले अपने संबंधित विभाग अथवा कार्यालय से एचआरएमएस (ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम) में उपलब्ध विवरण को अवश्य अपडेट करा लें। आवेदकों की वरिष्ठता सूची एचआरएमएस पोर्टल से प्राप्त विवरण के आधार पर तैयार की जाएगी। आवास पोर्टल पर आवेदन जमा करवाने अथवा अपडेट करने के बाद एचआरएमएस डेटा में संशोधन अथवा वरिष्ठता संबंधी किसी भी आपत्ति या दावे पर विचार नहीं किया जाएगा। इसके लिए आवेदक स्वयं जिम्मेदार होंगे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

वोकल फॉर लोकल को नई उड़ान...देहरादून में महिलाओं ने बनाए 5 हजार से ज्यादा तिरंगे, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को मिल रही रफ्तार

देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'वोकल फॉर लोकल' के आह्वान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन को सहसपुर ब्लॉक की स्वयं सहायता समूह की महिलाएं साकार कर रही है।

Uttarakhand News: देहरादून में BJP का बड़ा ज्वाइनिंग कार्यक्रम, पूर्व सैनिकों समेत सैकड़ों लोगों ने थामा पार्टी का दामन

देहरादून ने भाजपा में आज रिकॉर्ड संख्या में पूर्व वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और सैकड़ों विभिन्न दलों के नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ली हैं।

Uttarakhand News: 2036 ओलंपिक की भारत में मेजबानी की मनोकामना, खेल मंत्री रेखा आर्या ने उठाई 'संकल्प कांवड़ यात्रा'

Uttarakhand News: भारत वर्ष 2036 में ओलंपिक खेलों की मेजबानी करे, इस ऐतिहासिक संकल्प और मनोकामना के साथ उत्तराखंड की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने 'ओलंपिक 2036 संकल्प कांवड़ यात्रा' की शुरुआत की है। यात्रा का शुभारंभ आज सुबह 7:00 बजे हरिद्वार स्थित विश्व प्रसिद्ध 'हर की पैड़ी' से हुआ। हर की पैड़ी पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद देश में ओलंपिक खेलों के सफल आयोजन का संकल्प लेते हुए गंगाजल उठाया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast