Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा में 560 करोड़ FD घोटाला, IAS पंकज अग्रवाल को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने खारिज की बेल

हरियाणा में 560 करोड़ FD घोटाला, IAS पंकज अग्रवाल को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने खारिज की बेल

Haryana News: हरियाणा के बहुचर्चित ₹560 करोड़ बैंक घोटाला मामले में गिरफ्तार आईएएस अधिकारी पंकज अग्रवाल को फिलहाल राहत नहीं मिली है। पंचकूला स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी। सुनवाई के दौरान सीबीआई ने अदालत में दावा किया कि मामला केवल सरकारी खातों को एक बैंक से दूसरे बैंक में स्थानांतरित करने की प्रशासनिक मंजूरी तक सीमित नहीं है, बल्कि सरकारी धन के कथित दुरुपयोग और फर्जी वित्तीय लेनदेन में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका सामने आई है।

सुनवाई के दौरान पंकज अग्रवाल की ओर से दलील दी गई कि उन्होंने केवल सरकारी विभागों के खातों को एक बैंक से दूसरे बैंक में स्थानांतरित करने की प्रशासनिक स्वीकृति दी थी। बचाव पक्ष ने कहा कि उन्होंने इस प्रक्रिया से कोई व्यक्तिगत लाभ नहीं लिया और उनके खिलाफ ऐसा कोई प्रत्यक्ष साक्ष्य नहीं है, जिससे उनकी आपराधिक संलिप्तता साबित हो सके।

 

वहीं सीबीआई ने जमानत का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि जांच में सामने आया है कि पंकज अग्रवाल की मंजूरी के बाद सरकारी विभागों के खाते नियमों की अनदेखी करते हुए आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में खोले गए। इसके बाद सरकारी धन को कथित रूप से फर्जी लेनदेन के माध्यम से दूसरी जगहों पर स्थानांतरित किया गया। जांच एजेंसी का दावा है कि इस पूरी साजिश में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही और उनका मुख्य आरोपी से भी संपर्क था।

Also read: Haryana News: पंचकूला में रिटायर्ड कैप्टन की पत्नी की हत्या का CCTV वीडियो आया सामने, बार-बार ‘चोर’ कह जाने से थी नाराज

सीबीआई ने अदालत को यह भी बताया कि जांच के दौरान ऐसे साक्ष्य मिले हैं, जिनसे संकेत मिलता है कि सरकारी धन के कथित डायवर्जन की जानकारी होने के बावजूद आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई। एजेंसी के अनुसार, मामले की जांच अभी जारी है और आरोपियों के बीच वित्तीय लेनदेन, दस्तावेजों तथा अन्य पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद विशेष सीबीआई अदालत ने पंकज अग्रवाल की जमानत याचिका खारिज कर दी। उल्लेखनीय है कि हरियाणा के चर्चित ₹560 करोड़ बैंक घोटाले की जांच सीबीआई कर रही है और इस मामले में कई आरोपियों से पूछताछ के साथ आगे की कार्रवाई जारी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News: बिहार में अंगदान को बढ़ावा देने की पहल, दधीचि देहदान समिति को स्वास्थ्य व्यवस्था से जोड़ा जाएगा

Bihar News: चतुर्थ राष्ट्रीय अंगदान दिवस एवं द्वादश अंतर्राष्ट्रीय अंगदान दिवस के संयुक्त कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज सम्मान, संकल्प एवं सप्तम् राज्यस्तरीय समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। दधीचि देहदान समिति, बिहार द्वारा यह कार्यक्रम बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स, पटना के परिसर में आयोजित किया गया।

Uttarakhand News: उत्तराखंड BJP में आज सैकड़ों पूर्व वरिष्ठ सैन्य अधिकारी और विभिन्न दलों के नेता हुए शामिल, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जताया पार्टी की जीत का भरोसा

Uttarakhand News: देहरादून 9 अगस्त। भाजपा में आज रिकॉर्ड संख्या में पूर्व वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और सैकड़ों विभिन्न दलों के नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ली हैं। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि राष्ट्र सर्वोपरि की सैन्य विचारधारा पर आगे बढ़ते हुए, देवभूमि में लगातार तीसरी बार कमल खिलने वाला है।

Uttrakhand News: महिलाओं का हैंडमेड तिरंगा बनेगा 'हर घर तिरंगा' अभियान की शान, महिलाएं दे रही अपनी प्रतिभा का परिचय

Uttrakhand News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'वोकल फॉर लोकल' के आह्वान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन को सहसपुर ब्लॉक की स्वयं सहायता समूह की महिलाएं साकार कर रही है। ग्रामीण महिलाओं के हाथों से तैयार हो रहा सूती कपड़े का हैंडमेड तिरंगा इस बार 'हर घर तिरंगा' अभियान को नई गति प्रदान कर रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast