Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा के कैथल में टायर फटने से कांवड़ियों की गाड़ी पलटी, 15 श्रद्धालु थे सवार; 3 की हालत गंभीर

हरियाणा के कैथल में टायर फटने से कांवड़ियों की गाड़ी पलटी, 15 श्रद्धालु थे सवार; 3 की हालत गंभीर

Haryana News: हरियाणा के कैथल के गांव सोलूमाजरा और टीक के बीच कांवड़ियों से भरी एक गाड़ी का टायर फट गया और गाड़ी पलट गई। इस हादसे में कई कांवड़ियों को चोटें लगी। ये शिवभक्त कैथल के कस्बा सीवन से हरिद्वार डाक कांवड़ लेने के लिए जा रहे थे। जैसे ही सोलूमाजरा के पास पहुंचे तो अचानक से गाड़ी का टायर फट गया। इससे गाड़ी साइड में पलट गई। हादसा देर रात को करीब 10 बजे हुआ।

राहगीरों ने जैसे ही हादसे को देखा तो तुरंत उसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए कैथल के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया, जहां से तीन कांवड़ियों को सिर में चोटें होने के करण पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया। बाकियों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

पिकअप गाड़ी का पिछला टायर फट गया

हादसे में घायल गोलू व सन्नी ने बताया कि वे रात को सीवन से निकले थे ताकि सुबह तक हरिद्वार आराम से पहुंच जाएं, लेकिन टीक से सोलूमाजरा के बीच हादसा हो गया। वे घर से पिकअप गाड़ी में सवार होकर चले थे। पिकअप गाड़ी का पिछला टायर फट गया और अनियंत्रित होकर पलट गई।

Also read: हरियाणा में 560 करोड़ FD घोटाला, IAS पंकज अग्रवाल को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने खारिज की बेल

कुल 15 कांवड़िया सवार थे

ढांड थाना एसएचओ शक्ति सिंह ने बताया कि उनकी टीम मौके पर पहुंच गई थी। गाड़ी में कुल 15 कांवड़िया सवार थे। इनमें से तीन कांवड़ियों मोनू, रिंकू और ध्रुव के सिर में काफी चोटें लगी, जिनको प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रैफर कर दिया गया। फिलहाल पुलिस की ओर से घायलों के बयान दर्ज किए जाएंगे। उनके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

प्राथमिक उपचार के बाद छुट्‌टी दी

वहीं अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर यशवीर सिंह ने बताया कि हादसे में हादसे में पांच छह लोगों को चोटें लगी थी। तीन को ज्यादा चोटें थी, जिनका सिटी स्कैन करवाकर पीजीआई रैफर कर दिया गया। बाकी सभी को कम चोटें थीं, जिनको प्राथमिक उपचार देकर छुट्‌टी दे दी गई।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News: बिहार में अंगदान को बढ़ावा देने की पहल, दधीचि देहदान समिति को स्वास्थ्य व्यवस्था से जोड़ा जाएगा

Bihar News: चतुर्थ राष्ट्रीय अंगदान दिवस एवं द्वादश अंतर्राष्ट्रीय अंगदान दिवस के संयुक्त कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज सम्मान, संकल्प एवं सप्तम् राज्यस्तरीय समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। दधीचि देहदान समिति, बिहार द्वारा यह कार्यक्रम बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स, पटना के परिसर में आयोजित किया गया।

हरियाणा के चरखी दादरी में दोस्त के पिता के इलाज का बहाना, फर्जी रिश्तेदार बन किसान से 2 लाख की ठगी

Haryana News: हरियाणा में चरखी दादरी में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है, जहां एक किसान से फर्जी रिश्तेदार बनकर करीब दो लाख रुपये ठग लिए गए। आरोपी ने खुद को किसान की बुआ का बेटा प्रदीप बताकर दोस्त के पिता के इलाज के नाम पर पैसे मांगे और भरोसा दिलाने के लिए फर्जी बैंक मैसेज भी भेजा। इसके बाद किसान से रकम ट्रांसफर करा ली गई। ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। साइबर क्राइम थाना चरखी दादरी पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Uttrakhand News: महिलाओं का हैंडमेड तिरंगा बनेगा 'हर घर तिरंगा' अभियान की शान, महिलाएं दे रही अपनी प्रतिभा का परिचय

Uttrakhand News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'वोकल फॉर लोकल' के आह्वान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन को सहसपुर ब्लॉक की स्वयं सहायता समूह की महिलाएं साकार कर रही है। ग्रामीण महिलाओं के हाथों से तैयार हो रहा सूती कपड़े का हैंडमेड तिरंगा इस बार 'हर घर तिरंगा' अभियान को नई गति प्रदान कर रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast