Search KhabarFast

Press ESC to close

जस्टिव यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, घर में जले हुए नोट मिलने के बाद हुआ था विवाद

जस्टिव यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, घर में जले हुए नोट मिलने के बाद हुआ था विवाद

Justice Verma Resigns: इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को सौंपा है। बता दे कि कैश कांड के बाद दिल्ली हाईकोर्ट से उनका ट्रांसफर इलाहाबाद हाईकोर्ट कर दिया गया था। 

जस्टिस वर्मा ने 5 अप्रैल 2025 को इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज के तौर पर शपथ ली थी। उन्होंने अपने इस्तीफे की वजह का खुलासा नहीं किया। हालांकि, इस पद पर सेवा करने को सम्मान की बात बताया। उन्होंने कहा कि मैं दुख के साथ इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश पद से तत्काल इस्तीफा दे रहा हूं। 

क्या है कैश कांड वाला मामला 

दरअसल, 14 मार्च को दिल्ली स्थिति जस्टिस यशंवत वर्मा के आधिकारिक आवास के एक स्टोररूम में आग लग गई थी। आग बुझाने के दौरान भारी मात्रा में उनके घर से जले हुए नोट बरामद हुए थे। जिसके बाद ये मुद्दा राष्ट्रीय स्तर तक उछाला गया। विवाद बढ़ता देख उनको दिल्ली से इलाहबाद भेजा गया। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट के तत्कालीन चीफ जस्टिस ने एक कमेटी बनाई थी। जिसने जस्टिस वर्मा को उनके पद से हटाने की सिफारिश की थी। लेकिन, जस्टिस वर्मा अपने पद से इस्तीफा देने को तैयार नहीं थे। 

Also read: 10 नए सेक्टर और अरबों का निवेश, ग्रेटर आगरा में शुरू होगा शहरी विकास का दौर; योगी सरकार की बड़ी तैयारी

महाभियोग लाने की हो रही थी तैयारी 

जस्टिस वर्मा के खिलाफ विवाद बढ़ने के बाद संसद में उनके खिलाफ महाभियोग की प्रक्रिया शुरू की गई। लोकसभा के 146 सांसदों ने उनके खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए। लोकसभा अध्यक्ष ने जजों की जांच के लिए बनाए गए अधिनियम के तहत तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया था। इसकी प्रकिया अभी चल रही है। इस बीच जस्टिस जशवंत वर्मा ने इस्तीफा दे दिया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बिहार में दिल दहला देने वाली वारदात, सत्तू विक्रेता ने एक व्यक्ति की हत्या, फिर भीड़ ने लिया मौत का बदला

Bihar Crime News: बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मार्केटिंग यार्ड गेट नंबर-2 के पास मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। सत्तू बेच रहे एक युवक ने ऑटो चालक पर चाकू से हमला कर उसकी गर्दन काट दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपी युवक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। दोनों ही मौतें बेहद क्रूर तरीके से हुई हैं, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

HARYANA NEWS: फरीदाबाद में युवक की मारकर की गई हत्या, इलाके में दहशत

HARYANA NEWS: हरियाणा में फरीदाबाद में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक तीन हमलावारों ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast