Search KhabarFast

Press ESC to close

PSL के पहले दिन ही हंगामा! क्रिकेटर्स की जर्सी से सफेद गेंद पहले हुई गुलाबी फिर हुई लाल, हुई घनघोर बेइज्जती

PSL के पहले दिन ही हंगामा! क्रिकेटर्स की जर्सी से सफेद गेंद पहले हुई गुलाबी फिर हुई लाल, हुई घनघोर बेइज्जती

PSL 2026: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 का पहला मुकाबला ही विवादों के चलते चर्चा में आ गया। क्रिकेट के मैदान पर खिलाड़ियों की जर्सी से अचानक सफेद गेंद गुलाबी रंग की हो गई, जिससे दर्शक और क्रिकेट प्रेमी चौंक गए। यह घटना मैच के दौरान पहली पारी के दौरान हुई और जिसके बाद देखते ही देखते इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो गया।

पीएसएल का पहला मुकाबला लाहौर के गद्दफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स और हैदराबाद किंग्समैन के बीच खेला गया। जहां पर पहले गेंद का रंग बदलकर गुलाबी हो गया। जिसके बाद खिलाड़ियों की जर्सी का रंग गेंद पर लग रहा था, जिसके बाद गेंद का रंग गुलाबी से लाल दिखने लगा। फिर हैदराबाद किंग्समैन के कप्तान मार्नस लाबुशेन ने इस मामले पर ध्यान दिया और तुरंत इसकी शिकायत अंपायर से कर दी। जिसके बाद गेंद को बदलना पड़ा। इस मुकाबले में खेल कम और गेंद के रंग को लेकर चर्चा काफी ज्यादा हुई।

मार्नस लाबुशेनने मामले पर जताई हैरानी

हैदराबाद किंग्समैन के कप्तान मार्नस लाबुशेन ने मैच के बाद इस पूरे मामले पर हैरान जताई। उन्होंने कि मैंने अपने पूरे करियर में कभी ऐसा नहीं देखा कि कपड़ों की वजह से गेंद का रंग बदल जाता है। उन्होंने कहा कि आमतौर पर गेंद को चमकाने के लिए खिलाड़ी उसे अपने कपड़ों पर रगड़ते हैं, लेकिन इस तरह रंग उतरना बेहद असामान्य है।

इस हंगामे के बावजूद, लीग के प्रशंसक उम्मीद कर रहे हैं कि आने वाले मैच सुचारू रूप से खेलेंगे और इस तरह की तकनीकी गड़बड़ियों से बचा जाएगा। PSL 2026 अब तक केवल खेल ही नहीं, बल्कि विवादों का भी केंद्र बन चुका है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

चौथे मुकाबले में टीम इंडिया चारों खाने चित, न्यूजीलैंड की धारदार गेंदबाजी के आगे 89 पर हुए ढेर

India vs New Zealand Match: भारत बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले में टीम इंडिया को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। इस हार की सबसे बड़ी वजह रही टीम इंडिया के तीन सबसे बड़े धुरंधरों का फ्लॉप होना।

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में मैदान पर हुआ बखेड़ा, विराट कोहली हुए हक्के-बक्के

IND vs NZ ODI: भारत और न्यजीलैंड के बीच चौथे वनड मैच माउंट माउंगानुई में खेला जा रहा है। इस मैच में भारत हार की कगार पर पहुंचा हुआ है। वहीं, मैच के दौरान ऐसा पल भी आया जब मैदान पर विराट कोहली हक्के-बक्के रह गए।

244 रन की हार के बाद टूटा श्रेयस अय्यर का दिल, बोले- पिच ने दिया धोखा, ब्रेक तक तो जीत पक्की लग रही थी

Shreyas Iyer Reaction: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में मिली 244 रनों की शर्मनाक हार के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर काफी निराश नजर आए। मैच के बाद उन्होंने साफ कहा कि विकेट ने दोनों पारियों में बिल्कुल अलग व्यवहार किया और इसी ने मैच पलट दिया।अय्यर ने कहा, "दोनों पारियों के बीच विकेटों में बहुत बड़ा अंतर था। मैट हेनरी की गेंदबाजी को श्रेय जाता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast