Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: फरीदाबाद में चिप्स-चाउमीन खाने के बाद दो भाइयों की बिगड़ी तबीयत, 8 साल के राघव की मौत, बड़ा भाई ICU में भर्ती

Haryana News: फरीदाबाद में चिप्स-चाउमीन खाने के बाद दो भाइयों की बिगड़ी तबीयत, 8 साल के राघव की मौत, बड़ा भाई ICU में भर्ती

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद के नेहरू कॉलोनी से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है। यहां चिप्स और चाउमीन खाने के बाद दो सगे भाइयों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। दोनों को तेज उल्टियां होने लगीं। परिजन आनन-फानन में उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने 8 वर्षीय राघव को मृत घोषित कर दिया। वहीं, उसका 10 वर्षीय बड़ा भाई कुनाल अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है। बताया जा रहा है कि उसकी सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। घटना 21 नवंबर की शाम की है। पुलिस ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करवाया है और अब रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, नेहरू कॉलोनी निवासी शमशेर सेक्टर-58 में मोटर मैकेनिक का काम करते हैं। उनके तीन बेटे हैं, जिनमें 14 वर्षीय यश सबसे बड़ा है। उसके बाद 10 वर्षीय कुनाल और 8 वर्षीय राघव थे। 21 नवंबर को राघव स्कूल से घर लौटने के बाद चने खाकर ट्यूशन चला गया था। शाम करीब 7 बजे वापस आने पर उसने मां से भूख लगने की बात कही। घर में उस समय चावल बन रहे थे। इसी बीच बड़ा भाई कुनाल भी उसके पास आ गया। इसके बाद दोनों भाई 10-15 रुपये लेकर कुछ खाने के लिए घर से निकल गए।

पहले चिप्स खाए, फिर बाजार में खाई चाउमीन

घर से निकलने के बाद दोनों भाइयों की मुलाकात अपने चचेरे भाई से हुई। उसके पास चिप्स थे। तीनों ने एक साथ बैठकर चिप्स खाए। इसके बाद राघव और कुनाल बाजार पहुंचे, जहां उन्होंने चाउमीन भी खाई। घर वापस आने के कुछ समय बाद राघव ने मां को चक्कर आने और उल्टी जैसा महसूस होने की शिकायत की। परिवार ने शुरुआत में इसे सामान्य परेशानी समझा, लेकिन थोड़ी ही देर में कुनाल की तबीयत भी खराब होने लगी। उसे भी लगातार उल्टियां होने लगीं। दोनों बच्चों की हालत एक साथ बिगड़ने से घर में हड़कंप मच गया।

अस्पताल में इलाज के दौरान छोटे भाई ने तोड़ा दम

बच्चों की बिगड़ती हालत देखकर परिजन उन्हें तुरंत एनआईटी-3 स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए दोनों को दूसरे बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया। इलाज के दौरान छोटे भाई राघव की हालत ज्यादा बिगड़ गई और रात में उसने दम तोड़ दिया। वहीं, कुनाल को आईसीयू में भर्ती कर डॉक्टरों की निगरानी में इलाज दिया जा रहा है। फिलहाल उसकी हालत में सुधार होने की बात कही जा रही है।

फूड प्वाइजनिंग की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

डबुआ थाना प्रभारी सुमेर सिंह के मुताबिक, शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों बच्चों ने शाम के समय चाउमीन खाई थी, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ी। प्रारंभिक तौर पर फूड प्वाइजनिंग की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अभी तक राघव की मौत की असल वजह सामने नहीं आई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है। अब रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News: किसानों की आय बढ़ाने के लिए CM सम्राट चौधरी का बड़ा निर्देश, 2030 तक कृषि उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल बाजार

Bihar News: बिहार में कृषि विकास और उच्च शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कई अहम निर्देश दिए हैं। उन्होंने राज्य के कृषि उत्पादों की बेहतर ब्रांडिंग और बाजार उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ वर्ष 2030 तक परिवहन एवं लॉजिस्टिक्स के अन्य माध्यम विकसित करने को कहा है। इससे बिहार के किसानों के उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक

Bihar News: बिहार में खेलों को बढ़ावा देने की तैयारी, CM सम्राट चौधरी ने जारी करने को कहा खेल कैलेंडर

Bihar News:बिहार में खेल संस्कृति को मजबूत करने और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने खेल विभाग की समीक्षा बैठक में दिसंबर 2026 से मार्च 2027 तक होने वाले खेल आयोजनों का कैलेंडर जारी करने का निर्देश दिया है। उन्होंने अधिकारियों से सभी खेल आयोजनों को सुव्यवस्थित और आकर्षक

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast