Search KhabarFast

Press ESC to close

चौथे मुकाबले में फिलिप्स ने मचाई तबाही, जमकर ली भारतीय गेंदबाजों की खबर; ब्रेसवेल ने खोल दिए धागे

चौथे मुकाबले में फिलिप्स ने मचाई तबाही, जमकर ली भारतीय गेंदबाजों की खबर; ब्रेसवेल ने खोल दिए धागे

INDvsNZ: न्यूजीलैंड और भारत के बीच चौथा टी20 मुकाबला जारी है। मुकाबले में पहले बल्लेबाज करते हुए न्यूजीलैंड ने जमकर तबाही मचाई। भारतीय कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला घातक साबित हुआ। ग्लेन फिलिप्स और माइलक ब्रसवेल ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर खबर ली।                  

दोनों बल्लेबाज ने मैदान के चारों-तरफ चौके-छक्के की बरसात की दी। खास तौर पर 16वें और 17वें ओवर में दोनों ने जमकर रन बनाए। नीतीश कुमार रेड्डी ओवर ग्लेन फिलिप्स ने लगातार चार छक्के लगाए। इसके बाद 17वें ओवर की पहली गेंद दर्शक दीर्घा में भेज दिया। यानी दोनों ओवर में किवी बल्लेबाज ने जमकर रन बटोरे।      

फिलिप्स और ब्रेसवेल की तूफानी पारी

न्यूजीलैंड की तरफ से ग्लेन फिलिप्स ने 49 गेंदों पर 107 रनों की पारी खेली। उनकी पारी में 6 चौके और 10 छक्के शामिल थे। दूसरे तरफ से माइकल ब्रेसवेल भी भारतीय गेंदबाजों पर कहर बनकर टूट पड़े। उन्होंने 25 गेंदों मनें 65 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 6 छक्के लगाए।

मैच में न्यूजीलैंड मजबूत  

न्यूजीलैंड के दोनों बल्लेबाजों की तूफानी पारी के दम पर किवी टीम ने भारतीय गेंदबाजों को वापसी करने का मौका नहीं दिया। फिलिप्स और ब्रेसवेल की धुआंधार पारियों ने ऑकलैंड के मैदान पर ऐसा तूफान लाया कि भारतीय गेंदबाजों के रोकने पर भी नहीं रुक रहा था। इन दोनों की धमाकेदार पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 259/7 रन बनाए।  

Also read: IND VS NZ : 38 गेंदों में शतक के बाद अब नया धमाका करेंगे अभिषेक शर्मा टूट सकते हैं 2 बड़े रिकॉर्ड

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

विनेश फोगाट को बड़ी राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने भारतीय कुश्ती महासंघ को दिया 2 हफ्ते का अल्टीमेटम

Big Relief For Vinesh Phogat: दिल्ली हाईकोर्ट ने पहलवान विनेश फोगाट को बड़ी राहत दी हैं। बता दें की कोर्ट ने भारतीय कुश्ती महासंघ को फोगाट को जारी कारण बताओ नोटिस पर दो सप्ताह के भीतर फैसला लेने का निर्देश दिया है। वहीं न्यायमूर्ति अमित महाजन की बेंच ने मामले में कहा कि अनुशासनात्मक कार्यवाही को लेकर बनी अनिश्चितता किसी खिलाड़ी की मानसिक तैयारी को प्रभावित कर सकती है।

IND vs NZ 4th T20I: न्यूजीलैंड के सामने ढेर हुई टीम इंडिया, चौथे मुकाबले में मिली करारी हार

IND vs NZ 4th T20I :  पांच मैचों की टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 87 रनों से करारी शिकस्त दी। ऑकलैंड के ईडन पार्क में न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया को 260 रनों का लक्ष्य दिया। जिसके जवाब में टीम मजह 172 रन ही बना सकी। बता दें कि टीम इंडिया ने लगातार तीन मैचों में जीत दर्ज कर सीरीज पहले ही अपने नाम कर ली है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast