Anant Singh Vs Neeraj Kumar: सुप्रीम कोर्ट के सरेंडर करने के फैसले के बाद मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया सामने आ गई है। अनंत सिंह ने इस पूरे मामले में JDU के MLC नीरज कुमार पर साजिश रचने और फंसाने का गंभीर आरोप लगाया है। शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए अनंत सिंह ने कहा, "मुझे जेडीयू के नीरज कुमार ने इस मामले में फंसाया है... मैं ये नहीं मानता कि सरकार ने फंसाया है।" उन्होंने कहा कि उन्हें अभी भी न्यायालय पर पूरा भरोसा है। वे कोर्ट में सरेंडर करेंगे और फिर से अपील करेंगे।
बेटी की शादी के बाद करेंगे सरेंडर
इस बीच याचिकाकर्ता की वकील शिल्पी चौधरी ने बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि अनंत सिंह की बेटी की शादी होने वाली है, इसलिए वह शादी के बाद सरेंडर करेंगे। कोर्ट ने उनकी जमानत अभी रद्द नहीं की है, सिर्फ सरेंडर करने का निर्देश दिया है। साथ ही जांच एजेंसी को 4 महीने के अंदर जांच पूरी करने को कहा गया है, उसके बाद तय होगा कि जमानत रद्द होनी चाहिए या नहीं। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में बेहद सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने सवाल उठाया कि 67 आपराधिक मामलों का इतिहास होने के बावजूद हाईकोर्ट से जमानत कैसे मिल गई?
Also read: Political News: 1 नवंबर को रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, राहुल गांधी ने लगाया लोगों को रोकने का आरोप
नीरज कुमार का पलटवार
अनंत सिंह के आरोपों पर JDU MLC नीरज कुमार ने भी तंज कसते हुए जवाब दिया है। उन्होंने कहा, "वो जानें उनका काम जाने, हम ऐसे लोगों पर ध्यान नहीं देते हैं।"अनंत सिंह पर 67 FIRयाचिकाकर्ता के वकील अमरकांत पटेल ने बताया कि अनंत सिंह के खिलाफ कुल 67 मामले दर्ज हैं। इनमें धारा 302 के तहत हत्या, 307 के तहत हत्या की कोशिश, अपहरण और जबरन वसूली जैसे संगीन आरोप शामिल हैं। अनंत सिंह ने खुद चुनावी हलफनामे में इन 67 मामलों का जिक्र किया है। अब देखना होगा कि 4 महीने की जांच के बाद कोर्ट क्या फैसला लेता है।