Search KhabarFast

Press ESC to close

दिल्ली- NCR में 5 से 20 नवंबर तक निर्माण-तोड़फोड़ पर FULL STOP, प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए बड़ा फैसला

दिल्ली- NCR में 5 से 20 नवंबर तक निर्माण-तोड़फोड़ पर FULL STOP, प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए बड़ा फैसला

Delhi News: दिल्ली-NCR में बढ़ते प्रदूषण को लेकर केंद्र सरकार ने सख्त कदम उठाया है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने घोषणा की है कि 5 नवंबर से 20 नवंबर तक पूरे NCR में निर्माण कार्य और तोड़फोड़ पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। मंत्री भूपेंद्र यादव ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हर साल सर्दियों से पहले पराली और पटाखों के साथ-साथ कंस्ट्रक्शन डस्ट प्रदूषण का बड़ा कारण बनता है। इसे कंट्रोल करने के लिए इस बार पहले से ही एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।

इन कामों पर रहेगी रोक

5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-  NCR में किसी भी तरह का नया निर्माण, तोड़फोड़, टाइल्स-कटिंग, प्लास्टर और खोदाई का काम नहीं हो सकेगा। हालांकि, अस्पताल, रेलवे, मेट्रो और नेशनल सिक्योरिटी से जुड़े जरूरी प्रोजेक्ट्स को इस रोक से छूट दी गई है, लेकिन उन्हें भी धूल नियंत्रण के सख्त नियमों का पालन करना होगा।भूपेंद्र यादव ने कहा, "हमारा मकसद किसी को परेशान करना नहीं, बल्कि दिल्ली की हवा को सांस लेने लायक बनाए रखना है। GRAP के नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।

Also read: 1 रुपये के लिए IRCTC पर भारी पड़ा केस, अब देने होंगे 3101 रुपये, केरल के यात्री ने ऐसे सिखाया सबक

CAQM की टीमें लगातार निगरानी करेंगी

"उन्होंने बताया कि इस दौरान CAQM की टीमें लगातार निगरानी करेंगी और नियम तोड़ने वालों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही दिल्ली सरकार और NCR के अन्य राज्यों को पानी का छिड़काव बढ़ाने और कूड़ा जलाने पर पूरी तरह रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि नवंबर में दिल्ली का AQI अक्सर 400 के पार चला जाता है। सरकार का मानना है कि 15 दिन की यह रोक प्रदूषण के पीक सीजन को कंट्रोल करने में मदद करेगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

1 रुपये के लिए IRCTC पर भारी पड़ा केस, अब देने होंगे 3101 रुपये, केरल के यात्री ने ऐसे सिखाया सबक

Passenger Rights: अगर आप रेल में यात्रा करते हैं। और टिकट करने के बाद किसी कारण से कैंसल करते हैं। तो ये खबर आपके लिए जरूरी हो सकती हैं। केरल के एक यात्री ने भारतीय रेल के ऐप IRCTC से टिकट बुक की और उसके बाद उसने किसी कारण से टिकट कैंसिल कर।

अधिकतम सजा से 1 साल 9 महीने ज्यादा जेल में रहा सुकेश चंद्रशेखर, कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश; फिर भी नहीं आ सकेगा बाहर

Sukesh Chandrashekhar: दिल्ली की एक कोर्ट ने करप्शन के एक मामले में कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर को रिहा करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने पाया कि वह पहले ही 8 साल, 9 महीने और 14 दिन कस्टडी में बिता चुका है, जो उन अपराधों के लिए तय ज़्यादा से ज़्यादा सात साल की जेल की सज़ा से ज़्यादा है, जिनके लिए वह ट्रायल का सामना कर रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast