Search KhabarFast

Press ESC to close

महाशिवरात्रि के दिन दिनदहाड़े गोलीबारी, भरे बाजार में दो युवकों को मारी गई गोली

महाशिवरात्रि के दिन दिनदहाड़े गोलीबारी, भरे बाजार में दो युवकों को मारी गई गोली

Patna News: बिहार की राजधानी पटना में महाशिवरात्रि के दिन फायरिंग की घटना हुई है। पटना में बदमाशों ने दिनदहाड़े गोलीबारी करके दहशत फैल दी। घटना रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के शिवाजी चौक के पास की है। यहां चाय पीने आए दो युवकों को बदमाशों ने गोली मार दी।

दोनों युवकों को गोली लगते ही मौके पर अफरातफऱी मच गई। स्थानीय लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। लोगों ने दोनों घायल को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों का इलाज जारी है।

घटना की जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही रामकृष्ण नगर थाने की पुलिस के साथ सदर एसडीपीओ-2रंजन कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। अपराधियों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश का है या नहीं इसकी भी जांच की जा रही है। घटना के बाद पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। रामकृष्ण नगर थाना प्रभारी ने बताया की घायल युवक की पहचान बिट्टू कुमार और पिंटू के रुप में हुई है।

मौके से अपराधी फरार

वहीं, सदर डीएसपी रंजन कुमार ने बताया कि बाइक सवार 2 अपराधी पहुंचे और स्कॉर्पियो पर सवार युवक पिंटू कुमार एवं बिट्टू कुमार पर गोलीबारी कर दी। गोली लगते ही वे दोनों खून से लथपथ हो गए। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इस बीच दोनों अपराधी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि घटनास्थल से पुलिस ने गोली का कोई खोखा बरामद नहीं किया है। डीएसपी रंजन कुमार ने यह भी बताया कि मारने वाले अपराधी की पहचान अरमान एवं कारू के रूप में हुई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

गुरुग्राम के स्कूलों को फिर मिली बम की धमकी, बच्चों को तुरंत भेजा गया घर; पुलिस की टीम कर रही जांच

गुरुग्राम में स्कूलों की सुरक्षा को लेकर चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार सुबह शहर के कई बड़े और नामी स्कूलों को एक बार फिर ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली।

रांची में दिल दहला देने वाला मामला, बेटी ने प्रेमी संग मिलकर दिया मां की हत्या को अंजाम

रांची से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने मां-बेटी के रिश्ते को शर्मसार कर दिया। डोरंडा थाना क्षेत्र के मनी टोला इलाके में एक गोद ली हुई बेटी ने अपने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर अपनी मां की हत्या कर दी।

राजा रघुवंशी हत्याकांड...सोनम रघुवंशी को मिली जमानत, शिलांग छोड़ने पर रोक सहित सख्त शर्तें

देश में चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा अपडेट सामने आया है। इस मामले में मुख्य आरोपी और राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम रघुवंशी को शिलांग की अदालत से जमानत मिल गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast