भारत में अब सोशल मीडिया चलाना आसान नहीं, लेनी होगी माता-पिता की परमिशन

भारत में अब सोशल मीडिया चलाना आसान नहीं, लेनी होगी माता-पिता की परमिशन

Social Media Rule Regulation: सोशल मीडिया की बढ़ती लोकप्रियता के बीच दुनिया जैसे गुम से सी हो गई है। आज के समय में हर किसी के पास स्मार्टफोन है। स्मार्टफोन हैं, तो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का धडड़ले ये प्रयोग किया जा रहा है। इस सबके बीच बच्चे भी सोशल मीडिया के शिकार हो रहे हैं। जिससे माता-पिता को चिंता में डाल दिया है।

अब भारत सरकार ने सोशल मीडिया के बढ़ते चलन और बच्चों को सोशल मीडिया से छूटकारा दिलाने के लिए कमर कस ली है। बता दें कि डिजिटल डाटा प्रोटेक्शन एक्ट को अगस्त 2023में संसद से पारित कर लिया गया था। इसके अनुसार 18साल से कम उम्र के बच्चों को सोशल मीडिया इस्तेमाल करने के लिए परमिशन लेना जरूरी होगा। नए कानून के तहत नाबालिगों के लिए सोशल मीडिया पर अकाउंट खोलना आसान नहीं होगा।

माता-पिता की परमिशन चाहिए       

सोशल मीडिया के कारण बच्चों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाने के लिए कोई बाधाएं नहीं हैं। जिसकी वजह से किसी भी उम्र का बच्चा अकाउंट बना सकता  है। हालांकि, नए नियमों में स्पष्ट कर दिया गया है कि 18साल से कम उम्र के बच्चे आसानी से अकाउंट नहीं बना पाएंगे। बल्कि, इसके लिए उन्हें कई नियमों का पालन करना होगा। इसके लिए माता-पिता की परमिशन लेना अनिवार्य कर दिया जाएगा। हालांकि सरकारी ने इस पर 18फरवरी तक राय मांगी है। जिसके बाद नियमों को लागू करने का विचार किया जाएगा। 

निजता का ध्यान रखा जाएगा           

सूचना प्रसारण मंत्रालय अश्विनी वैष्णव ने कहा कि वेरिफिकेशन के लिए डिजीटल टोकन का इस्तेमाल किया जाएगा। ऐसी नियम बनाया जाएगा, जिसमें माता-पिता को परमिशन देने या न देने के लिए ज्यादा दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। जिस टोकन का इस्तेमाल किया जाएगा, वह अस्थायी होगा। यानी निजता के लिहाज से कोई परेशानी वाली बात नहीं है।         

Leave a comment