Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA NEWS: 9 दिन में परिवार की तीसरी मौत, कोसली में मालगाड़ी के आगे कूदकर युवक ने की आत्महत्या

HARYANA NEWS: 9 दिन में परिवार की तीसरी मौत, कोसली में मालगाड़ी के आगे कूदकर युवक ने की आत्महत्या

Haryana News: हरियाणा के कोसली में नागल पठानी रेलवे स्टेशन के पास देर शाम एक युवक ने मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गांव मुरलीपुर निवासी 23 वर्षीय अतर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अतर सिंह पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान था।

जानकारी के अनुसार, अतर सिंह अविवाहित था और गांव में मजदूरी करता था। बुधवार को वह नागल पठानी स्टेशन के पास रेलवे लाइन पर पहुंचा, जहां कोसली से रेवाड़ी की ओर जा रही मालगाड़ी के आगे कूद गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, अतर सिंह के परिवार में बीते नौ दिनों में दो अन्य मौतें हो चुकी थीं। 13 जनवरी को बीमारी के चलते उसकी तीन माह की भतीजी की मौत हो गई थी, जबकि 17 जनवरी को उसकी मां का निधन हो गया। इससे पहले वर्ष 2015 में उसके पिता की भी मृत्यु हो चुकी थी। लगातार हुई इन मौतों के कारण अतर सिंह मानसिक तनाव में था। मृतक के परिजनों ने बताया कि अतर सिंह पर एक के बाद एक दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था।

जांच में जुटी पुलिस

अतंर सिंह दो मौतों के बाद काफी परेशान रहने लगा था। वह कई दिनों से कुछ खा नहीं रहा था। अब परिवार में मनोज, उसकी पत्नी और ढाई साल की बेटी ही बची हैं। सूचना मिलने पर दादरी जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जांच अधिकारी भतेरी देवी ने बताया कि मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों ने मानसिक परेशानी की बात बताई है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर 60 लाख की रंगदारी, 10 रुपये का आधा नोट भेजकर दी धमकी, ड्राइवर का बेटा गिरफ्तार

Delhi News:दिल्ली के जनकपुरी इलाके में एक कारोबारी से 60 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई बताकर कारोबारी के परिवार को धमकाया। WhatsApp पर धमकी भरे मैसेज भेजने के साथ ही आरोपी ने डर पैदा करने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया। उसने 10 रुपये के नोट को लैमिनेट करवाकर दो हिस्सों में काटा और उसका आधा हिस्सा एक लिफाफे में रखकर कारोबारी के घर पहुंचा दिया।

Delhi News: दिल्ली में तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, वीजा नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने राजधानी में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट फॉरेनर सेल ने वीजा नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में तीनों को पकड़ा। पुलिस के मुताबिक, तीनों निर्धारित 15 दिनों की अवधि समाप्त होने के बावजूद भारत में रुके हुए थे। यह कार्रवाई पहाड़गंज के शोरा कोठी स्थित होटल सुदर्शन पैलेस में चलाए गए विशेष वीजा वेरिफिकेशन अभियान के दौरान की गई।

लुधियाना में रोड रेज पर फायरिंग, नशे में धुत युवकों ने मारी गोली, पुलिस ने बरामद की i-20

Ludhiana Road Rage Firing: लुधियाना में रोड रेज की एक खौफनाक घटना सामने आई है, जहां मामूली टक्कर के बाद वीडियो बनाने पर 5 युवकों ने एक शख्स को गोली मार दी। फिरोजपुर रोड स्थित वेरका मिल्क प्लांट के पास हुई इस फायरिंग में 37 साल के क्लाउड किचन संचालक शरद गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली उनके पेट में नाभि के ठीक ऊपर लगी और पीठ से आर-पार निकल गई। उन्हें तुरंत DMC अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात उनकी सर्जरी की गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast