Search KhabarFast

Press ESC to close

दिल्ली पहुंचते ही नीतीश कुमार का बड़ा बयान, बोले- 20 साल से वहां रहे हैं, अब दिल्ली में...

दिल्ली पहुंचते ही नीतीश कुमार का बड़ा बयान, बोले- 20 साल से वहां रहे हैं, अब दिल्ली में...

CM Nitish Kumar Statement: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दिल्ली आगमन हो चुका है। बताया जा रहा है कि वह 10 अप्रैल को राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ लेंगे। हाल ही में उन्होंने विधान परिषद सदस्य से इस्तीफा दिया था। जिसके बाद ये तय हो गया था कि बिहार में मुख्यमंत्री बदलने जा रहा है। 

बता दें कि 2005 से ही नीतीश कुमार मुख्यमंत्री के पद पर विराजमान है। हालांक, वह दिल्ली की राजनीति में वापसी कर चुके हैं। गुरुवार को दिल्ली पहुंचने के बाद उन्होंने बड़ बयान दिया है। बिहार सरकार में मंत्री विजय चौधरी ने भी अपना बयान दिया है।     

अब यहां से काम करेंगे- नीतीश कुमार 

बिहार के सीएम नीतीश कुमार 9 अप्रैल को जब दिल्ली पहुंचे तो उनके साथ जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और केंद्रीय मंत्री ललन झा मौजूद रहे। ये दोनों ही जदयू के कद्दावर नेता माने जाते हैं। ललन झा पहले जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। वहीं, संजय झा वर्तमान में जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष के अलावा राज्यसभा सांसद भी है। दिल्ली पहुंचने के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि 20 साल तक वहां रहे हैं। अब यहां भी काम करेंगे यानी दिल्ली में रहकर काम करेंगे। इसलिए वापस आ गए हैं। इसके साथ ही तय हो गया कि नीतीश कुमार के बिहार की राजनीति में लौटने की आशंका कम है। 

Also read: HARYANA NEWS: ‘फसल बेचने के लिए सरकार ने लगाई तमाम पाबंदियां’ कुमारी सैलजा ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

विजय चौधरी का बड़ा बयान           

बिहार के अगले सीएम की चर्चा के बीच बिहार सरकार में मंत्री विजय चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 2 चीज पक्की है, बिहार में सरकार एनडीए की होगी और सरकार नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में ही चलेगी। 20 वर्ष से बिहार नीतीश कुमार के मॉडल पर चला है, आगे भी नीतीश मॉडल चलेगा। उन्होंने कहा कि नीतीश मॉडल के तहत बिहार ने जो ऊंचाई हासिल की है, उसकी प्रशंसा कई राज्य चुके हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की विरासत को लेकर हमें चलना है।   

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

‘अपराधी ताकतों के खिलाफ लड़ते रहेंगे’ सिद्धारमैया ने राज्यसभा का प्रस्ताव ठुकराया, कहा-राज्य की राजनीति में बने रहेंगे

Politics News: जैसे-जैसे कर्नाटक में नेतृत्व में संभावित बदलाव की तैयारी चल रही है, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने पार्टी आलाकमान के सुझाव के बाद "स्वेच्छा से" अपना इस्तीफा दे दिया है, साथ ही उन्होंने दृढ़ता से कहा कि वह राज्य की राजनीति में बने रहेंगे और राज्यसभा में नहीं जाएंगे। पार्टी आलाकमान के निर्देशों के बाद, सिद्धारमैया ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा राज्यपाल के कार्यालय में सौंप दिया।

‘देश को एक पढ़े-लिखे PM की ज़रूरत है’ CUET-UG परीक्षा में तकनीकी गड़बड़ी के बाद अरविंद केजरीवाल ने PM मोदी पर तंज कसा

POLITICAL NEWS: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG) 2026 में आई रुकावटों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा। केजरीवाल की यह टिप्पणी तब आई जब शुक्रवार को देश भर के कई CUET केंद्रों पर तकनीकी गड़बड़ियों के कारण परीक्षा में देरी होने की खबरें सामने आईं, जिससे छात्रों और अभिभावकों में चिंता बढ़ गई।

Rahul Gandhi Delhi Visit: दिल्ली में राहुल गांधी का अलग अंदाज, ऑटो चालकों से बातचीत कर जाना उनका हाल-चाल

Rahul Gandhi Delhi Visit: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को देश की राजधानी में ऑटो-रिक्शा चालकों से बातचीत की। इस बातचीत के दौरान, उन्हें ऑटो-रिक्शा चालक की वर्दी पहने हुए भी देखा गया। राहुल गांधी अपने आवास के बाहर चालकों से मिले और उनकी आजीविका, बीमा और कल्याण से जुड़े मुद्दों पर उनसे चर्चा की। बातचीत के दौरान, उन्होंने चालकों के साथ भोजन भी किया। एक ऑटो-रिक्शा चालक ने इसे "अनौपचारिक और अप्रत्याशित मुलाकात" बताया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast