Search KhabarFast

Press ESC to close

कौन हैं नितिन नबीन? बनाए गए भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, फिलहाल हैं बिहार सरकार में मंत्री

कौन हैं नितिन नबीन? बनाए गए भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, फिलहाल हैं बिहार सरकार में मंत्री

BJP Working President Announces: भारतीय जनता पार्टी ने अपने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का ऐलान कर दिया है। बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन भाजपा को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। नितिन नबीन इस समय नीतीश कुमार की अगुवाई सरकार में कैबिनेट मंत्री है। इस नियुक्ति को बिहार के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति में भाजपा की रणनीतिक मजबूती के तौर पर देखा जा रहा है।

बता दें कि यह नियु्क्ति 14दिसंबर से तत्काल प्रभाव लागू हो गई है। इस सबंध में पार्टी की ओर औपचारिक आदेश जारी कर दिया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह की तरफ से जारी आदेश के अनुसार यह नियुक्ति भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड की द्वारा की गई है।

कौन हैं नितिन नबीन

बिहार की नीतीश सरकार में सड़क निर्माण मंत्री नितिन नबीन वर्तमान में पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। नबीन छात्र राजनीति से लेकर संगठन के विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं। उनकी पहचान एक अनुशासित संगठनकर्ता और तेज निर्णय लेने वाले नेता के रूप में रही है। बिहार भाजपा में वे कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। उनके पिता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक रहे हैं। 

2006 में विधायक बने

नितिन नबीन पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं और लगातार पांचवीं बार जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। उन्होंने पहली बार 2006के उपचुनाव में जीत हासिल की है। इसके बाद वे 2010, 2015, 2020 और 2025 के विधानसभा चुनावों में लगातार जीतते रहे। 2025के विधानसभा चुनाव में उन्होंने 98,299 वोट हासिल कर आरजेडी प्रत्याशी रेखा कुमारी को 51,936 वोटों के बड़े अंतर से हराया, जो उनकी अब तक की सबसे बड़ी जीत बताई जा रही है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

धरने पर बैठे राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा का तीखा वार, जेपी नड्डा बोले- सिर्फ फुटेज खाने की भूख है

BJP Lashesh Out On Rahul Gandhi:जंतर-मंतर पर पैलेट गन चलाने के आरोप को लेकर राहुल गांधी ने संसद मार्ग थाने पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। वह साहिल नाम के युवक को लेकर बैठे हुए हैं और एफआईआर दर्ज कराने पर अड़े हुए हैं। दूसरी तरफ भाजपा ने उनपर तीखा हमला बोल दिया है।

Sajjan Kumar Death: कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन, 1984 सिख विरोधी दंगा मामले में काट रहे थे उम्रकैद

Sajjan Kumar Death: कांग्रेस के पूर्व सांसद और नेता सज्जन कुमार का गुरुवार को निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते उन्हें दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। निधन की खबर मिलते ही उनके बेटे जग प्रवेश कुमार अस्पताल पहुंचे। सज्जन कुमार 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद तिहाड़ जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे थे।

राजीव गांधी की जयंती पर भावुक हुए राहुल गांधी, बोले- हर नागरिक के लिए न्याय और लोकतंत्र के अधिकार की लड़ाई जारी रखूंगा

Delhi News: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और कई अन्य पार्टी नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इससे पहले राहुल गांधी ने एक पोस्ट को अपने पिता को याद किया और उनके संकल्प को याद कर काम करने का वादा भी किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast