Search KhabarFast

Press ESC to close

PNG को लेकर आया सरकार का बड़ा आदेश, इन लोगों का रद्द हो सकता है एलपीजी कनेक्शन

PNG को लेकर आया सरकार का बड़ा आदेश, इन लोगों का रद्द हो सकता है एलपीजी कनेक्शन

PNG Connection:भारत सरकार ने देश में रसोई गैस यानी LPG सिलेंडर को लेकर एक बड़ा निर्देश जारी किया है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश को कहना है कि LPG सिलेंडर की जगह पाइपलाइन वाली नेचुरल गैस के इस्तेमाल को तेजी बढ़ावा दें। ताकि एलपीजी की सप्लाई को कम किया जा सके।

साथ में यह भी बताया गया है कि जिन इलाकों में पीएनजी कनेक्शन पहुंचा और लोग फिर एलपीजी गैस का यूज कर रहे, तो उनका कनेक्शन अपने आप रद्द कर दिया जाएगा। जिसका मतलब है कि उन्हें रसोई गैस की समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है।

कराना ही पीएनजी कनेक्शन

पेट्रोलियम सचिव नीरज मित्तल ने राज्यों के भेजे लेटर में कहा कि सरकार ने एलपीजी से पीएनजी में शिफ्ट होने के नियमों को सख्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि जिन शहरों में पीएनजी का विस्तार हो चुका है, वहां के उपभोक्ताओं को नोटिस दिया जाएगा। अगर नोटिस मिलने के बाद भी समय से कोई ग्राहक पीएनजी कनेक्शन नहीं लेता है, तो उनका एलपीजी सिलेंडर कनेक्शन रद्द कर दिया जाएगा।

पीएनजी विस्तार को लेकर सरकार का एक्शन प्लान

पीएनजी के विस्तार को तेजी से लागू करने के लिए सरकार ने खास इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया है। तेल कंपनियों और सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन संस्थाओं को हर क्षेत्र में पीएनजी कोऑर्डिनेशन कमेटी बनाने का निर्देश दिया गया है। राज्यों से कहा गया है कि वह खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के आपूर्ति अधिकारी स्तर को जिले का नोडल ऑफिसर नियुक्त करें।                                   

Also read: 'हाईकोर्ट में सही से नहीं की पैरवी...' रांची में प्रदर्शन करने वाले छात्र सोरेन सरकार के खिलाफ बरसे

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

‘मैं ऐसे लोगों पर टिप्पणी…’, कंगना रनौत को लेकर योगगुरु रामदेव ने यूं दिया जवाब; जानें क्या है पूरा मामला

Ramdev Comment on Kangana Ranaut: योग गुरु स्वामी रामदेव ने रविवार को भाजपा सांसद कंगना रनौत के साथ चल रही जुबानी जंग को कम करने की कोशिश करते हुए कहा कि वे मामले को बढ़ाना नहीं चाहते और आगे कोई टिप्पणी नहीं करेंगे।

Kal Ka Mausam: 24 अगस्त को 22 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, जानें यूपी-बिहार समेत राज्यों का हाल

देश में मानसून का असर लगातार बना हुआ है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 24 अगस्त को उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान समेत कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast