Search KhabarFast

Press ESC to close

Sajjan Kumar Death: कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन, 1984 सिख विरोधी दंगा मामले में काट रहे थे उम्रकैद

Sajjan Kumar Death: कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन, 1984 सिख विरोधी दंगा मामले में काट रहे थे उम्रकैद

Sajjan Kumar Death: कांग्रेस के पूर्व नेता सज्जन कुमार का निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते उन्हें दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। निधन की खबर उनके परिजनों को दी गई। बता दें कि 1984 सिख विरोधी दंगों के जुड़े मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद सज्जन कुमारी दिल्ली की तिहाड़ जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे थे।

सज्जन कुमार के निधन की सूचना मिलते ही बेटे जग प्रवेश कुमार सफरदरजंग अस्पताल पहुंचे। बता दें कि  1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामलों में दोषी ठहराए गए सज्जन कुमार तिहाड़ जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे थे। दिल्ली हाईकोर्ट ने 2018 में पालम कॉलोनी मामले में उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी, जबकि फरवरी 2025 में सरस्वती विहार मामले में भी उन्हें उम्रकैद की सजा मिली। हालांकि, दंगों से जुड़े कुछ अन्य मामलों में उन्हें राहत देते हुए बरी भी किया गया था।र बताया जा रहा है कि काफी लंबे समय से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा था।

कौन थे सज्जन कुमार

दिल्ली की राजनीति में कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में सज्जन कुमार का नाम शामिल था। उनका जन्म 23 सितंबर 1945 को दिल्ली में हुआ था और उन्होंने 1970 के दशक में अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की। पहले वह दिल्ली नगर निगम के पार्षद बने और फिर बाद में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी में महासचिव की जिम्मेदारी संभाली।

संजय गांधी के करीबी नेता थे सज्जन कुमार

सज्जन कुमार ने 1980, 1991 और 2004 में लोकसभा चुनाव जीतकर संसद में प्रतिनिधित्व किया। उन्हें संजय गांधी का करीबी माना जाता था और बाहरी दिल्ली में कांग्रेस के प्रभावशाली नेताओं में उनकी गिनती होती थी। वर्ष 2018 में दोषी ठहराए जाने के बाद उन्होंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बीजेपी ने मोर्चा के प्रभारियों का किया ऐलान, चुनावी तैयारी पर फोकस; हरीश द्विवेदी को दी गई खास जिम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने प्रमुख मोर्चा के प्रभारियों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने युवा, महिला, अनुसूचित जाति (SC), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), किसान, अनुसूचित जनजाति (ST) और अल्पसंख्यक मोर्चा की जिम्मेदारी अलग-अलग नेताओं को सौंपी है।

UP News: 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार का बड़ा दांव, महिलाओं को बिना ब्याज मिलेंगे 1-1 लाख रुपये

CM Yogi: साल 2027 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले है, जिसमें अब ज्यादा समय नही बचा है। चुनाव से पहले ही राज्य सरकार यानी BJP समेत तमाम राजनीतिक दल मैदान में उतर चुके हैं और जनता को साधने के लिए तरह-तरह की योजनाओं को लेकर अपना प्रतिबद्धता दर्ज करा रहे हैं।

UP News: मायावती ने आकाश आनंद को BSP से निकाला, यूपी चुनाव से पहले पार्टी में घमासान

UP News: यूपी में विधानसभा चुनाव पहले से BSP प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उन्होंने अपने ट्वीट हैंडल पर ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि BSP प्रमुख मायावती ने ट्वीट किया, "अशोक सिद्धार्थ का राजनीति से रिटायर होने का फ़ैसला अच्छी बात है, ठीक उसी कहावत की तरह कि 'देर आए दुरुस्त आए'।"

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast