Search KhabarFast

Press ESC to close

INDvsSLTest:श्रीलंका में देवदत्त पडिक्कल का बल्ला उगल रहा आग, जड़ा लगातार दूसरा शतक; नंबर 3 की टेंशन दूर?

INDvsSLTest:श्रीलंका में देवदत्त पडिक्कल का बल्ला उगल रहा आग, जड़ा लगातार दूसरा शतक; नंबर 3 की टेंशन दूर?

INDvsSLTest:भारत-श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच कोलंबो में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों का बल्ला आग उगल रह है। अपना शानदाप फॉर्म जारी रखते हुए भारतीय बल्लेबाज देवदत्त पड्डिकल ने लगातार दूसरा शतक लगाया है। उन्होंने 168 गेंदों में शतक पूरा किया और 117 रन बनाए।

गॉल टेस्ट में देवदत्त पड्डिकल ने 211 रन बनाए थे। उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था। गॉल की पहली पारी में वह 167 रन बनाए थे। वहीं, दूसरी पारी में वह 75 रन बाए थे। इससे पहले वह श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ अभ्यास मैच में भी शतक लगा चुके हैं।

गॉल में रचा इतिहास

गॉल में नंबर 3 पर खेलते हुए 167 रन बनाना आसान नहीं है। साल 2009 के बाद श्रीलंका में टेस्ट खेलते हुए तीसरे नंबर पर किसी भी भारतीय का यह सबसे बड़ा स्कोर था. राहुल द्रविड़ जैसे महान बल्लेबाजों की याद दिलाने  वाली इस पारी के बाद पडिक्कल ने कोलंबो में भी अपना वही फॉर्म जारी रखा और एक छोर संभालकर टीम को मजबूत शुरुआत दी।

सुदर्शन की जगह मिला मौका

इस सीरीज की शुरुआत में पडिक्कल प्लेइंग-11 के लिए पहली पसंद नहीं थे। अगर साईं सुदर्शन पूरी तरह फीट होते तो शायद पडिक्कल को खेलने का मौका नहीं मिलता लेकिन, किस्मत ने पासा पलटा और मौका देवदत्त को मिला। दूसरी तरफ साईं सुदर्शन को टेस्ट फॉर्मेट में लगातार मौके दिए गए, लेकिन वह मौके को नहीं भुना सके हैं। सुदर्शन ने अब तक 7 टेस्ट मैचों में करीब 31 की औसत से 383 रन बनाए हैं, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल हैं लेकिन, उन्होंने एक भी शतक नहीं लगाया है।        

Also read: INDvsSLTest:गॉल टेस्ट में भारत की जीत, श्रीलंका को उसी के घर में भारत ने 165 रनों से हराया
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ICC Ranking: हार के बाबूजद टेस्ट रैंकिंग में बांग्लादेश ने लगाई छलांग, पाकिस्तान की हालत खराब

ICC Test Ranking:ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच में 2 मैचों की टेस्ट सीरीज ड्रॉ पर खत्म हुआ। दूसरा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने जीता। मैके के ग्राउंड पर खेला गया ये मुकाबला दो दिन में खत्म हो गया। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने मुकाबलें को एक पारी और 51 रनों से अपने नाम कर लिया।

Vaibhav Sooryavanshi:सूर्यवंशी फिर चौके-छक्के देखने के लिए रहिए तैयार, शमी-सरफाज भी मैदान पर दिखाएंगे जौहार

Vaibhav Sooryavanshi:बेंगलुरु में दलीप ट्रॉफी 2026-27 की शुरुआत रव‍िवार (23 अगस्त) से हो रही है. जो भारत के घरेलू क्रिकेट सीजन की शुरुआत है। दलीप ट्रॉफी में फोकस में सबसे ज्यादा इस बार वैभव सूर्यवंशी रहेंगे, जो इस बार ईस्ट जोन के कप्तान बनाए गए हैं। वैभव का मैच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के बेंगलुरु में मौजूद के ग्राउंड में होना है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast