Search KhabarFast

Press ESC to close

LPG के नए नियम...घर या शहर बदलने से पहले एजेंसी को देना होगा जरूरी अपडेट, नहीं तो कट सकता है कनेक्‍शन

LPG के नए नियम...घर या शहर बदलने से पहले एजेंसी को देना होगा जरूरी अपडेट, नहीं तो कट सकता है कनेक्‍शन

LPG Cylinder Rules: अगर आप एलपीजी (LPG) गैस कनेक्शन का इस्तेमाल करते हैं और घर बदलने, दूसरे शहर जाने या पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन लेने की योजना बना रहे हैं, तो अब आपको कुछ जरूरी नियमों का पालन करना होगा। नए नियमों के अनुसार, बिना गैस एजेंसी को जानकारी दिए पता बदलने पर भविष्य में गैस सेवा लेने में परेशानी हो सकती है। नियमों के मुताबिक, उपभोक्ताओं को घर बदलने से पहले अपनी गैस एजेंसी, जैसे इंडेन, एचपी गैस या भारत गैस, को इसकी जानकारी देनी होगी। साथ ही गैस कनेक्शन ट्रांसफर के लिए आवेदन भी करना होगा। इसके लिए पहचान पत्र, नए पते का प्रमाण, गैस उपभोक्ता कार्ड (या गैस बुक) और मूल कनेक्शन वाउचर जैसे दस्तावेज जमा करने पड़ सकते हैं।

घर बदलने पर कैसे जारी रखें कनेक्‍शन?

अगर आपका नया घर उसी गैस एजेंसी के सेवा क्षेत्र में आता है, तो प्रक्रिया काफी आसान होगी। गैस एजेंसी केवल आपके पते को अपडेट करेगी और आपके नए पते पर पहले की तरह गैस सिलेंडर की डिलीवरी जारी रहेगी। लेकिन अगर नया पता किसी दूसरी गैस एजेंसी के क्षेत्र में आता है, तो आपको अपनी मौजूदा एजेंसी से ट्रांसफर टर्मिनेशन वाउचर (TTV) लेना होगा। इसके बाद नए क्षेत्र की गैस एजेंसी आपके पुराने कनेक्शन को अपने यहां ट्रांसफर करेगी। इस प्रक्रिया में पहचान और नए पते के दस्तावेज भी देने होंगे।

वाउचर की मदद से कैसे लें कनेक्शन?

यदि कोई उपभोक्ता दूसरे शहर में जा रहा है, तो उसे अपना एलपीजी सिलेंडर पुरानी गैस एजेंसी को वापस करना होगा। इसके बाद एजेंसी कनेक्शन समाप्त कर टर्मिनेशन वाउचर जारी करेगी और जमा की गई सुरक्षा राशि भी वापस कर देगी। इसी वाउचर की मदद से नए शहर में नया एलपीजी कनेक्शन लिया जा सकेगा। नई गैस एजेंसी इस वाउचर को ट्रांसफर सब्सक्रिप्शन वाउचर (TSV) में बदलेगी और नया उपभोक्ता नंबर जारी करेगी। इसके बाद उपभोक्ता नए पते से गैस सिलेंडर बुक करा सकेगा।

कैसे मिलेगा पीएनजी कनेक्शन? 

जो उपभोक्ता एलपीजी से पीएनजी (PNG) कनेक्शन पर जाना चाहते हैं, उन्हें भी अपनी गैस एजेंसी से संपर्क करना होगा। हालांकि, पीएनजी कनेक्शन केवल उन्हीं क्षेत्रों में मिलेगा जहां यह सुविधा उपलब्ध है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले छह महीनों में देशभर में 13.4 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन दिए गए हैं। हालांकि यह सरकार के इस साल तय किए गए 60 लाख नए पीएनजी कनेक्शन के लक्ष्य का लगभग 20 प्रतिशत ही है। सरकार का उद्देश्य घरेलू गैस वितरण व्यवस्था को और मजबूत बनाना है।

Also read: Aaj Ka Mausam 11 July 2026 : देश में अगले 24 घंटे भारी! 15 राज्यों में बारिश-तूफान का अलर्ट, IMD ने जारी किया बड़ा अपडेट

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Aaj Ka Mausam 22 September 2026: मानसून की विदाई से पहले 13 राज्यों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं का भी खतरा, जानें देश में कहां-कहां होगी बारिश

Aaj Ka Mausam 22 September 2026: देश में मानसून अपने अंतिम पड़ाव पर है, लेकिन बारिश का सिलसिला अभी थमा नहीं है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 22 सितंबर को यूपी, राजस्थान समेत देश के 13 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। इस दौरान 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कई इलाकों में गरज-चमक, आंधी और बिजली गिरने का खतरा भी जताया गया है। IMD ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है। वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के कारण भूस्खलन और सड़क पर मलबा आने का खतरा अभी भी बना हुआ है।

Delhi News: CM रेखा गुप्ता ने लॉन्च किया PM सूर्य घर योजना, 400 यूनिट तक खपत वालों को फ्री सोलर पैनल

Delhi PM Surya Ghar Yojana: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज 21 सितंबर 2026 सोमवार को 'पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना' के लिए पंजीकरण पोर्टल का शुभारंभ किया। इस योजना का उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी के निवासियों को छतों पर सौर पैनल लगाकर मुफ्त बिजली के साथ-साथ आय अर्जित करने के अवसर प्रदान करना है।

Uttarakhand News: जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ पर CM धामी का सख्त एक्शन, 6 इंजीनियरों पर गिरी गाज

Uttarakhand News: उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के संकल्प को साकार करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का एक्शन जारी है। सोमवार को जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले अफसरों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया गया है। जिला प्रशासन की रिपोर्ट के आधार पर नैनीताल जिले के ज्योलीकोट क्षेत्र में दूषित पेयजल आपूर्ति और अपने दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने पर उत्तराखण्ड जल संस्थान और पेयजल निगम के छह वरिष्ठ और कनिष्ठ इंजीनियरों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। राज्य में जन स्वास्थ्य से जुड़े किसी भी मामले में पहली बार इतनी बड़ी कार्रवाई की गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast