Search KhabarFast

Press ESC to close

LPG-PNG पर नया नियम लागू, ‘एक घर एक कनेक्शन’ से गैस संकट संभालने की कोशिश

LPG-PNG पर नया नियम लागू, ‘एक घर एक कनेक्शन’ से गैस संकट संभालने की कोशिश

LPG-PNG Rule Change: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और होर्मुज स्ट्रेट बंद होने की आशंका के कारण दुनियाभर में तेल और गैस की सप्लाई पर असर पड़ा है। इसका असर भारत में भी देखने को मिला, जहां एलपीजी सिलेंडर की कमी की खबरें सामने आईं। इस स्थिति से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने ‘एक घर, एक गैस कनेक्शन’ का नया नियम लागू किया है। इस नियम के अनुसार अब किसी भी घर में एलपीजी और पीएनजी दोनों कनेक्शन एक साथ रखना मना होगा।

एलपीजी कनेक्शन करना होगा सरेंडर

अगर किसी उपभोक्ता के पास पहले से एलपीजी सिलेंडर और पीएनजी कनेक्शन दोनों हैं, तो उसे एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करना होगा। ऐसा न करने पर गैस कनेक्शन काटा जा सकता है और जुर्माना भी लगाया जा सकता है। सरकार के निर्देश के बाद गैस कंपनियों ने ग्राहकों को मैसेज भेजकर इस नियम की जानकारी देना शुरू कर दिया है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड समेत कई कंपनियां अपने यूजर्स को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए कनेक्शन की स्थिति जांचने और जरूरत पड़ने पर सरेंडर करने के लिए कह रही हैं।

क्या है नियम का मकसद?

इस नियम का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि जिन लोगों के पास पीएनजी सुविधा नहीं है, उन्हें एलपीजी आसानी से मिल सके। यानी गैस की सप्लाई को संतुलित करने के लिए यह कदम उठाया गया है। सरकार और कंपनियों की सख्ती का असर भी दिखने लगा है। अब तक करीब 40 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं ने अपना एलपीजी कनेक्शन सरेंडर कर दिया है। आने वाले दिनों में यह संख्या और बढ़ सकती है।

नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना 

अगर कोई उपभोक्ता इस नियम का पालन नहीं करता है, तो उसका कनेक्शन बिना सूचना के बंद किया जा सकता है और जुर्माना भी लगाया जा सकता है। गौरतलब है कि होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के करीब 20 प्रतिशत तेल-गैस व्यापार का मुख्य रास्ता है। यहां किसी भी तरह की रुकावट का असर कई देशों पर पड़ता है, जिनमें भारत भी शामिल है। ऐसे में सरकार वैकल्पिक उपायों पर भी काम कर रही है, ताकि देश में गैस की कमी न हो और आम लोगों को राहत मिल सके।

Also read: 8 बार फेरे लेने के बाद फिर रचाया ब्याह, शादी का ऐसा खेल जिसे सुन उड़ जाएंगे सभी के होश

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग से पहले क्या मिलेगा एक और महंगाई भत्ता? जानिए पूरी अपडेट

8th Pay Commission: केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की नजरें दो अहल फैसलों पर टिकी हैं, जिसमें पहला महंगाई भत्ते(DA) में बढ़ोतरी और दूसरा 8वां वेतने आयोग अपनी सिफारिशें केंद्र सरकार को कब सौंपेगा। इसको खबर को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बड़े दावे किए जा रहे हैं, जिससे कर्मचारियों के बीच काफी ज्यादा उत्सुकता बढ़ गई है। हालांकि, केंद्र सरकार की ओर से अभी तक डीए में बढ़ोतरी या 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Kal Ka Mausam : 28 जून को लेकर IMD का बड़ा अलर्ट...कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, यूपी में अभी भी लू का कहर

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई राज्यों के लिए भारी बारिश और लू को लेकर नया मौसम अलर्ट जारी किया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Haryana Earthquake: दिल्ली-हरियाणा समेत उत्तर भारत में भूकंप के झटके,अफगानिस्तान में था केंद्र; लोगों में दहशत

Earthquake: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत के कई हिस्सों में भूकंप झटके मससूस किए गए।  भूकंप का केंद्र अफ़गानिस्तान इसका केंद्र में था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गई। जिससे लोगों में दहशत फैल गई। झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों, कार्यालयों और अन्य इमारतों से बाहर निकल आए और खुले स्थानों पर पहुंच गए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast