Search KhabarFast

Press ESC to close

भारत NCAP में नई रेनो डस्टर और किआ सेल्टोस को 5-स्टार रेटिंग, जानें सुरक्षा में क्या अंतर?

भारत NCAP में नई रेनो डस्टर और किआ सेल्टोस को 5-स्टार रेटिंग, जानें सुरक्षा में क्या अंतर?

Kia Seltos Safety Score: रीनॉल्ट डस्टर को भारत NCAP क्रैश टेस्ट में शानदार प्रदर्शन के साथ 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। इसी तरह किआ सेल्टोस भी पहले ही 5-स्टार रेटिंग हासिल कर चुकी है। दोनों SUVs को बराबर स्टार रेटिंग मिली है, लेकिन डिटेल स्कोर में थोड़ा फर्क देखने को मिला है। रेनो डस्टर ने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 32 में से 30.49 अंक हासिल किए। 64 किमी/घंटा की रफ्तार पर हुए फ्रंटल ऑफसेट टेस्ट में इसे 16 में से 14.49 अंक मिले। हालांकि, साइड इम्पैक्ट टेस्ट में डस्टर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे 16 में से 16 अंक हासिल किए और साइड पोल टेस्ट भी पास किया।

सेफ्टी के लिए क्या बेहतर

चाइल्ड सेफ्टी के मामले में डस्टर ने 49 में से 45 अंक हासिल किए, जो इस सेगमेंट में बेहतरीन माने जाते हैं। इसमें डायनामिक टेस्ट और चाइल्ड सीट इंस्टॉलेशन (CRS) में पूरे अंक मिले। वहीं किआ सेल्टोस ने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 32 में से 31.70 अंक हासिल किए, जो डस्टर से थोड़ा बेहतर है। फ्रंटल ऑफसेट टेस्ट में इसे 16 में से 15.70 अंक मिले, जिससे यह आगे निकलती दिखी। साइड इम्पैक्ट टेस्ट में सेल्टोस ने भी 16 में से 16 अंक लेकर शानदार प्रदर्शन किया।

दोनों गाड़ियों में क्या-क्या हैं फीचर्स 

चाइल्ड प्रोटेक्शन में सेल्टोस ने भी डस्टर के बराबर 45/49 अंक हासिल किए। यानी बच्चों की सुरक्षा के मामले में दोनों गाड़ियां बराबरी पर हैं। अगर कुल मिलाकर देखा जाए, तो दोनों SUVs इस सेगमेंट की सबसे सुरक्षित गाड़ियों में शामिल हो गई हैं। किआ सेल्टोस को एडल्ट सेफ्टी में हल्की बढ़त जरूर मिली है, लेकिन यह अंतर बहुत ज्यादा नहीं है। दोनों गाड़ियों में सेफ्टी फीचर्स भी लगभग समान हैं। इनमें मल्टीपल एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), सीट बेल्ट रिमाइंडर, ISOFIX माउंट, ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि असल जिंदगी में यह फर्क बहुत बड़ा नहीं है। ऐसे में ग्राहकों के लिए फैसला लेते समय फीचर्स, परफॉर्मेंस, आराम और ब्रांड जैसे फैक्टर ज्यादा अहम हो सकते हैं। 

Also read: Tech Update: तेज धूप में स्मार्टफोन हो रहा ओवरहीट? ये 5 जरूरी सेफ्टी टिप्स रखेंगे आपके फोन को सेफ

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Tech Update: तेज धूप में स्मार्टफोन हो रहा ओवरहीट? ये 5 जरूरी सेफ्टी टिप्स रखेंगे आपके फोन को सेफ

तेज धूप और भीषण गर्मी आपके स्मार्टफोन के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। ओवरहीटिंग की वजह से फोन की बैटरी, परफॉर्मेंस और हार्डवेयर पर बुरा असर पड़ सकता है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने मोबाइल का खास ध्यान रखें।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast