Search KhabarFast

Press ESC to close

Kal Ka Mausam 26 November: दक्षिण भारत में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल, उत्तर में ठंड-कोहरे का डबल अटैक; जानें 26 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम

Kal Ka Mausam 26 November: दक्षिण भारत में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल, उत्तर में ठंड-कोहरे का डबल अटैक; जानें 26 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम

26 November Weather Update: देशभर में मौसम दो भागों में बंटा हुआ है। एक तरफ, दक्षिण भरत में आंधी-बारिश का देखने को मिल रहा है। तो वहीं, दूसरी तरफ उत्तर भारत में ठंड और कोहरे की दोहरी मार लोगों को परेशान कर रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार, दक्षिणी इलाके में बारिश और उत्तर भारत में ठंड का दौर जारी रहेगा। इस दौरान बारिश वाले इलाके में गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं। तो चलिए IMD से कल 26 नवंबर का मौसम जानते है।

इन राज्यों में होगी भारी बारिश:

मौसम विभाग ने दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रहेगा। इन राज्यों में तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, आंध्र प्रदेश, केरल, लक्षद्वीप और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक शामिल है। इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। कुछ इलाकों में बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।  

Also read: SBI में नौकरी का सुनहरा मौका, मिलेगी 1.6 करोड़ रुपये तक सैलरी, जानें योग्यता और आवेदन की शर्तें

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

देश की राजधानी दिल्ली में ठंड और कोहरा जारी रहेगा। इस दौरान बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। आसमान साफ रहेगा। घने कोहरे की वजह से दृश्यता भी कम हो सकती है, इसलिए गाड़ी चलाते समय सावधानी बरते। हवा की रफ्तार 20-30KMPH दर्ज की जाएगी। अधिकतम तापमान: 24°C से 26°C के बीच और न्यूनतम तापमान: 09°C से 11°C के बीच रह सकता है।

पहाड़ी राज्यों में बढ़ेगी ठंड  

उत्तर भारत में ठंड का असर पहाड़ी इलाकों में भी देखने को मिलेगा। उत्तराखंड में फिलहाल बारिश का कोई बड़ा अलर्ट नहीं है। लेकिन हल्की बर्फबारी की वजह से तापमान में गिरावट हो सकती है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी बारिश के कोई आसार नहीं है। लेकिन ठिठुरन वाली ठंड बढ़ सकती है।      

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

आपकी कार भी बन सकती है कैंसर का खतरा! जांच में मिले कई खतरनाक केमिकल, 99% गाड़ियों में मिले जहरीले तत्व

Harmful Radation Of Car:क्या आपकी कार भी आपकी सेहत के लिए खतरा बन रही है? हाल ही में हुई एक रिसर्च में कार के अंदर की हवा में कई ऐसे खतरनाक केमिकल पाए गए हैं, जिनका संबंध कैंसर और दूसरी गंभीर बीमारियों से हो सकता है। ये केमिकल कार की सीटों और इंटीरियर में इस्तेमाल होने वाली सामग्री से निकल सकते हैं।

SBI में नौकरी का सुनहरा मौका, मिलेगी 1.6 करोड़ रुपये तक सैलरी, जानें योग्यता और आवेदन की शर्तें

SBI Vaccancy:भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में बड़ी भर्ती निकाली है। बैंक चीफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ऑफिसर (CAIO) के पद पर नियुक्ति करने जा रहा है। इस पद के लिए सालाना अधिकतम पैकेज 1.6 करोड़ रुपये तक रखा गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast