Search KhabarFast

Press ESC to close

महिला सशक्तिकरण की नई उड़ान, आरक्षण से लेकर आर्थिक स्वावलंबन तक CM धामी का मास्टर प्लान

महिला सशक्तिकरण की नई उड़ान, आरक्षण से लेकर आर्थिक स्वावलंबन तक CM धामी का मास्टर प्लान

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने विगत पांच वर्ष के दौरान महिला सशक्तिकरण को सामाजिक सुरक्षा के साथ आर्थिक स्वावलंबन और निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी से जोड़ने पर जोर दिया है। सरकारी नौकरियों में आरक्षण, स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक सहायता, स्थानीय उत्पादों के विपणन और बेटियों की शिक्षा के लिए संचालित योजनाओं के जरिए महिलाओं के लिए नए अवसर विकसित करने का प्रयास किया गया है।

सरकारी नौकरियों और सहकारिता में बढ़ी भागीदारी

उत्तराखंड की महिलाओं को सरकारी सेवाओं में अवसर देने के लिए सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू किया गया। इसके अलावा सहकारी प्रबंध समितियों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण देने की शुरुआत की गई है। इन पहलों का उद्देश्य रोजगार और सहकारिता के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना है।

3.10 लाख महिलाएं बनीं लखपति दीदी

ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से स्वरोजगार को बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रदेश में अब तक 3 लाख 10 हजार महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। महिला स्वयं सहायता समूहों को पांच लाख रुपए तक ब्याजमुक्त ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। उत्तराखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत 5,19,943 महिलाओं को संगठित कर 70,767 स्वयं सहायता समूह गठित किए गए हैं।

हाउस ऑफ हिमालयाज से स्थानीय उत्पादों को बाजार

महिला समूहों और ग्रामीण उद्यमियों के उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए हाउस ऑफ हिमालयाज अम्ब्रेला ब्रांड शुरू किया गया है। इसके तहत स्थानीय उत्पादों को व्यापक बाजार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। ब्रांड की बिक्री छह करोड़ रुपए के पार पहुंच चुकी है। इससे लगभग 5,500 महिलाएं सीधे आर्थिक गतिविधियों से जुड़ी हैं। वहीं, नमो ड्रोन दीदी योजना के अंतर्गत महिला समूहों को ड्रोन संचालन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे कृषि क्षेत्र में तकनीक आधारित सेवाओं के नए अवसर विकसित हो सकें।

Also read: Uttarakhand News: UCC से लेकर सख्त भू-कानून तक, धामी सरकार ने लिए अहम फैसले

बेटियों की शिक्षा और मातृ स्वास्थ्य पर ध्यान

नंदा गौरा योजना के तहत बेटी के जन्म पर 11 हजार रुपए और 12वीं उत्तीर्ण करने पर 51 हजार रुपए की सहायता का प्रावधान है। अक्टूबर 2026 तक चार लाख से अधिक बेटियों को इसका लाभ मिल चुका है। मातृ एवं शिशु पोषण के लिए मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना के अंतर्गत प्रसव के बाद महिलाओं को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अग्निकांड पीड़ितों के आंसू पोंछने पहुंचे CM धामी, बोले- सरकार हर कदम पर आपके साथ है

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जनपद उत्तरकाशी की मोरी तहसील के अग्निकांड प्रभावित पवाणी गांव पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और भीषण अग्निकांड से हुई क्षति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों के बीच बैठकर उनकी पीड़ा सुनी तथा प्रत्येक पीड़ित से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं और अपेक्षाओं की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में राज्य सरकार उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है

Uttarakhand में खेती का नया दौर, किसान बन रहे आत्मनिर्भर, CM धामी की कृषि नीति का कमाल

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने विगत पांच वर्ष के दौरान कृषि और उद्यान क्षेत्र नई नीतियों और प्रोत्साहन कार्यक्रमों के जरिए, उत्तराखंड में खेती किसानी को पारम्परिक ढांचे से निकाल कर स्वरोजगार और आजीविका के आधार में बदलने का काम किया है। पर्वतीय क्षेत्रों में मोटे अनाज की खेती को प्रोत्साहन देने के साथ कीवी, ड्रैगन फ्रूट और सुगंधित पौधों की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है।

Uttarakhand News: आर्थिक विकास के साथ मानव विकास में भी सुधार, उत्तराखंड की GSDP में डेढ़ गुने से अधिक बढ़ोतरी

Uttarakhand News: पिछले साढ़े चार वर्षों के दौरान उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में विस्तार के साथ ही विकास के सामाजिक संकेतकों में भी सुधार दर्ज किया गया है। राज्य की सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी), प्रति व्यक्ति आय और औद्योगिक गतिविधियों में बढ़ोतरी हुई है। वहीं, बहुआयामी गरीबी में कमी, रोजगार के अवसरों में वृद्धि और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कई संकेतकों में सुधार दर्ज हुआ है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast