Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand में खेती का नया दौर, किसान बन रहे आत्मनिर्भर, CM धामी की कृषि नीति का कमाल

Uttarakhand में खेती का नया दौर, किसान बन रहे आत्मनिर्भर, CM धामी की कृषि नीति का कमाल

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने विगत पांच वर्ष के दौरान कृषि और उद्यान क्षेत्र नई नीतियों और प्रोत्साहन कार्यक्रमों के जरिए, उत्तराखंड में खेती किसानी को पारम्परिक ढांचे से निकाल कर स्वरोजगार और आजीविका के आधार में बदलने का काम किया है। पर्वतीय क्षेत्रों में मोटे अनाज की खेती को प्रोत्साहन देने के साथ कीवी, ड्रैगन फ्रूट और सुगंधित पौधों की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। वहीं, पशुपालन, दुग्ध उत्पादन और मत्स्य पालन को भी ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जोड़ने पर जोर दिया गया है।

मंडुवा का समर्थन मूल्य बढ़ाकर 5,200 रुपए प्रति क्विंटल

पर्वतीय क्षेत्रों में परंपरागत फसलों को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2023 में उत्तराखंड स्टेट मिलेट्स पॉलिसी घोषित की गई। इसके तहत वर्ष 2030-31 तक 134.89 करोड़ रुपए की कार्ययोजना स्वीकृत की गई है। मंडुवा और झंगोरा के बीज तथा जैव उर्वरक पर 80 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। मंडुवा का समर्थन मूल्य बढ़ाकर 5,200 रुपए प्रति क्विंटल किया गया है।

कीवी नीति के तहत किसानों को कुल लागत पर 70 प्रतिशत सब्सिडी

इसी तरह वर्ष 2025 में जारी कीवी नीति के तहत किसानों को कुल लागत पर 70 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है। इससे प्रदेश के 17,500 किसानों को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। ड्रैगन फ्रूट नीति में भी किसानों को 80 प्रतिशत तक सब्सिडी का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा महक क्रांति नीति के तहत 23 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सुगंधित फसलों की खेती विकसित करने के साथ ही प्रदेश में सात अरोमा वैली विकसित की जा रही हैं। यही कारण है कि प्रदेश के एरोमैटिक सेक्टर का वार्षिक कारोबार 100 करोड़ रुपए से अधिक हो गया है।

चकबंदी और कृषि भूमि के सर्वेक्षण पर जोर

धामी सरकार ने पर्वतीय क्षेत्रों में बिखरी कृषि भूमि को खेती के अनुकूल बनाने के लिए स्वैच्छिक और आंशिक चकबंदी प्रोत्साहन नीति-2026 को मंजूरी दी है। इसके तहत पांच वर्षों में 275 गांवों को चकबंदी से जोड़ने का लक्ष्य है। साथ ही राज्य की संपूर्ण कृषि भूमि का आगामी पांच वर्षों में चरणबद्ध सर्वेक्षण और बंदोबस्त किए जाने का प्रावधान किया गया है। गन्ना किसानों को भी उत्तर प्रदेश की तुलना में पांच रुपए प्रति क्विंटल अधिक मूल्य दिया जा रहा है।

पशुपालन और दुग्ध उत्पादन में बढ़े अवसर

मुख्यमंत्री राज्य पशुधन मिशन के तहत गोपालन, बकरीपालन और भेड़पालन के माध्यम से 11,500 से अधिक लोगों को स्वरोजगार से जोड़ा गया है। गोट वैली योजना में 41 क्लस्टर विकसित किए जा रहे हैं और 5,827 लाभार्थी इससे जुड़ चुके हैं। गोपालन योजना में गाय के साथ भैंस खरीदने का विकल्प दिया गया है। प्रदेश में दुग्ध उत्पादन वर्ष 2021-22 के 50.92 लाख लीटर प्रतिदिन से बढ़कर 54.59 लाख लीटर प्रतिदिन पहुंच गया है। उत्तराखंड की बद्री गाय के घी को जीआई टैग भी प्राप्त हुआ है।

Also read: Uttarakhand में जरूरतमंदों को मिली सामाजिक सुरक्षा, पेंशन से लेकर मुफ्त गैस रिफिल तक, धामी सरकार की बड़ी पहल

ट्राउट पालन से निर्यात तक पहुंचा प्रदेश*

पर्वतीय क्षेत्रों में मत्स्य पालन को आजीविका का विकल्प बनाने के लिए 170 करोड़ रुपए की ट्राउट प्रोत्साहन योजना शुरू की गई है। राज्य गठन के बाद पहली बार पांच मीट्रिक टन रेनबो ट्राउट मछली का निर्यात किया गया। इससे 33 मत्स्यपालकों को लगभग 23.50 लाख रुपए की आय हुई। प्रदेश में मत्स्यपालकों की संख्या बढ़कर 15,657 हो गई है, जिनमें 3,584 महिलाएं हैं।

किसानों को आर्थिक सहायता

किसानों को आर्थिक संबल देने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत आठ लाख से अधिक किसानों के खातों में तीन हजार करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि पहुंचाई गई है। इसके अलावा किसानों को तीन लाख रुपए तक का ब्याजमुक्त ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है।
कृषि और इससे जुड़े क्षेत्रों में इन पहलों के जरिए उत्पादन बढ़ाने, खेती के विविधीकरण और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर विकसित करने की कोशिश की जा रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अग्निकांड पीड़ितों के आंसू पोंछने पहुंचे CM धामी, बोले- सरकार हर कदम पर आपके साथ है

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जनपद उत्तरकाशी की मोरी तहसील के अग्निकांड प्रभावित पवाणी गांव पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और भीषण अग्निकांड से हुई क्षति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों के बीच बैठकर उनकी पीड़ा सुनी तथा प्रत्येक पीड़ित से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं और अपेक्षाओं की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में राज्य सरकार उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है

Uttarakhand News: आर्थिक विकास के साथ मानव विकास में भी सुधार, उत्तराखंड की GSDP में डेढ़ गुने से अधिक बढ़ोतरी

Uttarakhand News: पिछले साढ़े चार वर्षों के दौरान उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में विस्तार के साथ ही विकास के सामाजिक संकेतकों में भी सुधार दर्ज किया गया है। राज्य की सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी), प्रति व्यक्ति आय और औद्योगिक गतिविधियों में बढ़ोतरी हुई है। वहीं, बहुआयामी गरीबी में कमी, रोजगार के अवसरों में वृद्धि और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कई संकेतकों में सुधार दर्ज हुआ है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast