Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: UCC से लेकर सख्त भू-कानून तक, धामी सरकार ने लिए अहम फैसले

Uttarakhand News: UCC से लेकर सख्त भू-कानून तक, धामी सरकार ने लिए अहम फैसले

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल में विगत पांच वर्षों के दौरान उत्तराखंड में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और कानूनी जवाबदेही तय करने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सख्त नकल विरोधी कानून से लेकर समान नागरिक संहिता तक लागू कर उत्तराखंड ने देश के सामने कानून आधारित शासन व्यवस्था का मॉडल प्रस्तुत किया है।

उत्तराखंड 27 जनवरी 2025 से समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने वाला स्वतंत्र भारत का पहला राज्य बना। इसके तहत विवाह, तलाक, उत्तराधिकार और लिव-इन रिलेशनशिप जैसे विषयों के लिए सभी नागरिकों के लिए समान नागरिक कानून लागू किया गया है। इसी तरह सरकारी भर्ती परीक्षाओं में नकल और पेपर लीक रोकने के लिए वर्ष 2023 में नकल विरोधी कानून लागू किया गया। इसके तहत संगठित तरीके से परीक्षा में गड़बड़ी करने वाले गिरोहों और संस्थाओं के लिए आजीवन कारावास तक की सजा तथा 10 करोड़ रुपए तक के जुर्माने का प्रावधान है। अवैध तरीके से अर्जित संपत्ति जब्त करने और दोषियों को भर्ती परीक्षाओं से प्रतिबंधित करने की व्यवस्था भी की गई है।

धर्मांतरण और उपद्रव पर नियंत्रण

धर्मांतरण विरोधी कानून को वर्ष 2022 में और सख्त किया गया। इसके तहत बल, प्रलोभन, धोखाधड़ी, अनुचित प्रभाव, दबाव या विवाह के माध्यम से अवैध धर्म परिवर्तन कराने पर रोक लगाई गई है। वहीं, दंगों, बंद और विरोध प्रदर्शनों के दौरान सरकारी और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों से भरपाई कराने के लिए उत्तराखंड लोक एवं निजी संपत्ति क्षति वसूली अधिनियम, 2024 लागू किया गया। इसके तहत नुकसान का आकलन करने और जिम्मेदार लोगों से मुआवजा वसूलने के लिए दावा अधिकरण गठित करने का प्रावधान है।

सख्त भू-कानून

प्रदेश में भूमि की अनियंत्रित खरीद-बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से सख्त भू-कानून लागू किया गया। इसके तहत हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर को छोड़कर प्रदेश के 11 पर्वतीय जिलों में बाहरी राज्यों के लोग कृषि और उद्यान भूमि नहीं खरीद सकते। इसका उद्देश्य स्थानीय भूमि संसाधनों और हितों की सुरक्षा करना है। राज्य में 13 हजार एकड़ से अधिक सरकारी भूमि को धार्मिक स्थलों के नाम पर किए गए अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है। इसके अलावा धार्मिक भावनाओं का दुरुपयोग कर धोखाधड़ी करने वाले छद्मवेशधारियों के विरुद्ध ऑपरेशन कालनेमि शुरू किया गया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अग्निकांड पीड़ितों के आंसू पोंछने पहुंचे CM धामी, बोले- सरकार हर कदम पर आपके साथ है

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जनपद उत्तरकाशी की मोरी तहसील के अग्निकांड प्रभावित पवाणी गांव पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और भीषण अग्निकांड से हुई क्षति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों के बीच बैठकर उनकी पीड़ा सुनी तथा प्रत्येक पीड़ित से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं और अपेक्षाओं की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में राज्य सरकार उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है

Haryana News: फुटबॉल के मैदान में चमका सोनीपत का अगम, हरियाणा की अंडर-19 टीम में बनाई जगह

Haryana News: खेल के मैदान में मेहनत, अनुशासन और लगातार अभ्यास जब जुनून के साथ जुड़ते हैं, तो सफलता की नई राह खुलती है। हरियाणा के सोनीपत जिले के युवा फुटबॉल खिलाड़ी अगम अंतिल ने अपनी प्रतिभा और समर्पण के दम पर ऐसी ही एक उपलब्धि हासिल की है। 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले अगम का चयन 59वें हरियाणा स्टेट स्कूल गेम्स (2026-27) की अंडर-19 फुटबॉल टीम में हुआ है। उनकी इस सफलता से परिवार, स्कूल और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

संविधान दिवस पर CM धामी ने ललित जोशी को किया सम्मानित, समाजसेवा और शिक्षा में योगदान के लिए मिला सम्मान

Uttarakhand News: संविधान दिवस 2026 के उपलक्ष्य में अभियोजन विभाग, उत्तराखंड शासन द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम ‘हमारा राज्य, हमारा कानून (मंथन)’ में समाजसेवी, शिक्षाविद एवं सजग इंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष एडवोकेट ललित जोशी को उनके सामाजिक एवं शैक्षिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast