Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand में जरूरतमंदों को मिली सामाजिक सुरक्षा, पेंशन से लेकर मुफ्त गैस रिफिल तक, धामी सरकार की बड़ी पहल

Uttarakhand में जरूरतमंदों को मिली सामाजिक सुरक्षा, पेंशन से लेकर मुफ्त गैस रिफिल तक, धामी सरकार की बड़ी पहल

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने विगत पांच वर्ष के दौरान गरीब कल्याण और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक और सामाजिक संबल देने पर जोर दिया है। वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन से लेकर आवास, रसोई गैस और छोटे कारोबारियों को ऋण उपलब्ध कराने तक, कई योजनाओं के जरिए अलग-अलग वर्गों को राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया है।

बुजुर्ग दंपतियों को आर्थिक सहायता

प्रदेश में विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत 9 लाख 99 हजार पात्र लाभार्थियों को प्रतिमाह लगभग 148 करोड़ रुपए की पेंशन डीबीटी के माध्यम से वितरित की जा रही है। इसमें वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन के लाभार्थी शामिल हैं। वृद्धावस्था पेंशन योजना में पात्र वृद्ध दंपति के दोनों सदस्यों को अलग-अलग 1,500 रुपए प्रतिमाह पेंशन देने का प्रावधान किया गया है। इससे बुजुर्ग दंपतियों को आर्थिक सहायता मिल रही है।

गरीब परिवारों को मुफ्त गैस रिफिल की सुविधा

रसोई के खर्च का बोझ कम करने के लिए मुख्यमंत्री अंत्योदय निःशुल्क गैस रिफिल योजना संचालित की जा रही है। इसके तहत लगभग पौने दो लाख गरीब परिवारों को प्रतिवर्ष तीन गैस सिलेंडर निःशुल्क रिफिल कराने की सुविधा दी जा रही है। योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को रसोई गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करना और घरेलू खर्च में राहत देना है।

एक लाख से अधिक परिवारों को पक्के आवास

गरीब परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत भी काम हुआ है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत 53 हजार से अधिक परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध कराए जा चुके हैं। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में वर्ष 2022 से अब तक 39,815 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का लाभ दिया गया है। इसके अलावा प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत 925 आवासों का निर्माण किया गया है।

Also read: महिला सशक्तिकरण की नई उड़ान, आरक्षण से लेकर आर्थिक स्वावलंबन तक CM धामी का मास्टर प्लान

फड़ कारोबारियों को बैंक ऋण से सहारा

छोटे कारोबारियों और रेहड़ी-पटरी पर आजीविका चलाने वालों को आर्थिक सहायता देने के लिए पीएम स्वनिधि योजना के तहत 33 हजार से अधिक फड़ कारोबारियों को बैंक ऋण की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इससे छोटे कारोबारियों को अपना व्यवसाय आगे बढ़ाने और कार्यशील पूंजी की जरूरत पूरी करने में मदद मिली है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अग्निकांड पीड़ितों के आंसू पोंछने पहुंचे CM धामी, बोले- सरकार हर कदम पर आपके साथ है

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जनपद उत्तरकाशी की मोरी तहसील के अग्निकांड प्रभावित पवाणी गांव पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और भीषण अग्निकांड से हुई क्षति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों के बीच बैठकर उनकी पीड़ा सुनी तथा प्रत्येक पीड़ित से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं और अपेक्षाओं की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में राज्य सरकार उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है

Uttarakhand में खेती का नया दौर, किसान बन रहे आत्मनिर्भर, CM धामी की कृषि नीति का कमाल

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने विगत पांच वर्ष के दौरान कृषि और उद्यान क्षेत्र नई नीतियों और प्रोत्साहन कार्यक्रमों के जरिए, उत्तराखंड में खेती किसानी को पारम्परिक ढांचे से निकाल कर स्वरोजगार और आजीविका के आधार में बदलने का काम किया है। पर्वतीय क्षेत्रों में मोटे अनाज की खेती को प्रोत्साहन देने के साथ कीवी, ड्रैगन फ्रूट और सुगंधित पौधों की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है।

Uttarakhand News: आर्थिक विकास के साथ मानव विकास में भी सुधार, उत्तराखंड की GSDP में डेढ़ गुने से अधिक बढ़ोतरी

Uttarakhand News: पिछले साढ़े चार वर्षों के दौरान उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में विस्तार के साथ ही विकास के सामाजिक संकेतकों में भी सुधार दर्ज किया गया है। राज्य की सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी), प्रति व्यक्ति आय और औद्योगिक गतिविधियों में बढ़ोतरी हुई है। वहीं, बहुआयामी गरीबी में कमी, रोजगार के अवसरों में वृद्धि और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कई संकेतकों में सुधार दर्ज हुआ है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast