Search KhabarFast

Press ESC to close

जेवलिन में रोहित यादव के आगे फीके पड़े नीरज चोपड़ा, रिकॉर्ड दूरी तक थ्रो कर गोल्ड पर किया कब्जा

जेवलिन में रोहित यादव के आगे फीके पड़े नीरज चोपड़ा, रिकॉर्ड दूरी तक थ्रो कर गोल्ड पर किया कब्जा

Rohit Yadav Breaks Neeraj Chopra Record: जेवलिन में एक और उभरता हुआ सितारा नजर आ रहा है। 65वीं नेशनल इंटर-स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैपियनशिप के आखिरी दिन जेवलिन थ्रो में एक नया रिकॉर्ड बना। भारतीय खिलाड़ी रोहित यादव ने 87.05 मीटर जेवलिन थ्रो फेंककर गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया।

साथ ही रोहित ने एशियन गेम्स 2026 के लिए क्वालिफाई कर लिया है। यह एथलेटिक्स चैंपियनशिप कलिंगा स्टेडियम में खेली जा रही थी। रविवार यानी 30 जून को रोहित यादव ने इस सीजन में भारत की तरफ से सबसे थ्रो करने का रिकॉर्ड बनाया।

नीरज चोपड़ा को पछाड़ा

इसके साथ ही वह श्रीलंका के खिलाड़ी रमेश थरंगा पथिरगे के थ्रो रिकॉर्ड के थ्रोअर लिस्ट में दूसरे स्थान पर आ गए हैं। इस लिस्ट में भारत के दिग्गज जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा का नाम भी शामिल है। नीरज 85.69 मीटर के थ्रो के साथ चौथे स्थान पर मौजूद हैं।  

Also read: वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर BCCI की तैयारी शुरू, रोहित-विराट को लेकर आया बड़ा बयान

रोहित कर सकते हैं सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

रोहित के लिए ये थ्रो इसलिए भी खास रहा क्योंकि, उनका पिछला बेस्ट 83.04 मीटर का था। उन्होंने ये कारनामा 2023 में हासिल किया था। वहीं, मैच खत्म होने के बाद उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शन से उनका आत्मविश्वास काफी बढ़ रहा है। रोहित ने आगे बताया कि ट्रेनिंग के दौरान वह 86-87 मीटर का थ्रो कर रहे थे। अब उनको उम्मीद है कि आने वाले मुकाबलों में वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिखाएंगे। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

FIFA World Cup 2026: हार के बाद बेलिंघम का आपा खोया, अर्जेंटीना के खिलाड़ी को जड़ा थप्पड़

FIFA World Cup 2026: फीफा विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को 2-1 से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई है। फाइनल में उनका मुकाबला स्पेन के साथ होगा। मुकाबले में एक तरफ अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी बिना गोल मारे इतिहास रच दिया। वहीं दूसरी तरफ मुकाबला खत्म होने के बाद खिलाड़ियों के बीच तनाव देखने को मिला। जिसने मैच से ज्यादा सुर्खियां बटोरी।

IND vs ENG, 2nd ODI: इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराया, शुभमन गिल ने बताई हार की असली वजह

IND vs ENG, 2nd ODI: कार्डिफ़ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए तीन मैचों की सीरीज़ के दूसरे वनडे में इंग्लैंड ने भारत को चार विकेट से हराया। जो रूट की नाबाद 99 रनों की पारी की बदौलत इंग्लैंड ने जीत हासिल की और सीरीज़ 1-1 से बराबर कर ली। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने इस हार को "काफी निराशाजनक" बताया।

IND vs ENG: रोहित शर्मा के भविष्य पर कोच ने तोड़ी चुप्पी, रिटायरमेंट की अफवाहों के बीच दिया बड़ा बयान

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज़ में रोहित शर्मा का खराब फॉर्म का सिलसिला जारी है। दूसरे वनडे धीमी शुरूआत करते हुए सिर्फ रोहित शर्मा ने 47 गेंदों में सिर्फ 26 रन ही बना सके। रोहित के खराब प्रदर्शन की वजह उनको बाहर करने की मांग तेज हो गई है। जिसकी वजह से उन पर काफी दवाब भी देखा जा रहा है। इसी बीच भारत के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने अनुभवी ओपनर रोहित शर्मा का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि रोहित जैसे बड़े खिलाड़ी पर दबाव नहीं होता, भले ही पिछले दो मैचों में रन न बने हों।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast