Search KhabarFast

Press ESC to close

नवरात्रि और मौसम का असर...दिल्ली-नोएडा में फल-सब्जियां महंगी, आम लोगों के जेब पर बढ़ा बोझ

नवरात्रि और मौसम का असर...दिल्ली-नोएडा में फल-सब्जियां महंगी, आम लोगों के जेब पर बढ़ा बोझ

Fruits Vegetable Prices: दिल्ली-नोएडा में चैत्र नवरात्रि के दौरान फल और सब्जियों की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। पिछले 2-3 दिनों में बदले मौसम ने भी बाजार पर असर डाला है। बुधवार शाम हुई बारिश के बाद से मंडियों और स्थानीय बाजारों में कीमतों का संतुलन बिगड़ता नजर आ रहा है। थोक मंडियों में कीमतों में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन स्थानीय बाजारों में फल और सब्जियां महंगी बिक रही हैं। शुक्रवार शाम तक फलों की कीमतों में करीब 20 फीसदी तक बढ़ोतरी दर्ज की गई। अंगूर, अनार, संतरे, केले और सेब जैसे फलों के दाम बढ़ गए हैं। यहां तक कि गर्मी में मिलने वाला खरबूज भी अब पहले से महंगा हो गया है।

आम ग्राहकों को नहीं मिला फायदा

एशिया की सबसे बड़ी फल और सब्जी मंडी, आजादपुर मंडी में शुक्रवार को खरीदारों की संख्या कम रही। कम खरीदारों की वजह से थोक व्यापारियों को अपना माल कम मुनाफे में बेचना पड़ा। यानी थोक स्तर पर फल अपेक्षाकृत सस्ते बिके, लेकिन इसका फायदा आम ग्राहकों तक नहीं पहुंच पाया। स्थानीय बाजारों में नवरात्रि की वजह से फलों की मांग बढ़ी हुई है। इसी कारण खुदरा विक्रेताओं ने कीमतें बढ़ा दी हैं। अंगूर और अनार 200 से 250 रुपये प्रति किलो तक बिक रहे हैं। संतरे का भाव 120 से 200 रुपये किलो तक पहुंच गया है। वहीं केले, जो पहले 40 से 50 रुपये दर्जन मिलते थे, अब 80 रुपये दर्जन तक बिक रहे हैं। इसके अलावा पपीता, चीकू और अमरूद जैसे फलों की भी मांग बढ़ी हुई है।

रविवार को आजादपुर मंडी रहेगी बंद

सब्जियों की बात करें तो हरी सब्जियां भी 7 से 10 प्रतिशत तक महंगी हो गई हैं। हालांकि थोक बाजार में सब्जियों के दाम अभी स्थिर हैं, लेकिन खुदरा बाजारों में बढ़ती मांग और सप्लाई की समस्या के कारण कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है। रविवार को आजादपुर मंडी बंद रहने वाली है, जिससे सप्लाई पर और असर पड़ सकता है। अगर बाजारों में सब्जियों का स्टॉक कम हुआ और मांग बनी रही, तो कीमतें और बढ़ सकती हैं। बारिश के कारण पहले ही सप्लाई चेन प्रभावित हुई है, जिससे आने वाले दिनों में महंगाई और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

बारिश का दिख रहा असर

आजादपुर मंडी मर्चेंट एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी सनी लांबा का कहना है कि फिलहाल थोक स्तर पर सब्जियों की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि आमतौर पर लंबी बारिश के दौरान सब्जियां महंगी होती हैं, लेकिन अभी सिर्फ हल्की बारिश हुई है, इसलिए बड़ा असर नहीं पड़ा है। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि अगर आने वाले दिनों में बारिश जारी रही या सप्लाई प्रभावित हुई, तो सब्जियों के दाम बढ़ सकते हैं। फिलहाल नवरात्रि की बढ़ती मांग और मौसम में बदलाव के कारण आम लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। आने वाले दिनों में स्थिति और साफ होगी कि कीमतें स्थिर रहती हैं या और बढ़ती हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi EV Policy 2026: 1 लाख की सब्सिडी से बदलेगा इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार, जानें कौन उठा सकेगा लाभ

Delhi EV Policy 2026: दिल्ली सरकार ने EV पॉलिसी 2.0 लॉन्च कर दी है। इस नई नीति का मकसद पुरानी पेट्रोल-डीजल गाड़ियों को हटाकर इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना है। इसके लिए कुल 200 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।

दिल्ली में ट्रांसपोर्ट का नया दौर...2028 से पेट्रोल टू-व्हीलर्स को नहीं मिलेगी मंजूरी, EV ड्राफ्ट हुआ जारी

Delhi EV policy 2028: दिल्ली सरकार ने आज ‘दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2026-2030’ का ड्राफ्ट जारी कर दिया है। इस ड्राफ्ट का सबसे बड़ा और सख्त प्रावधान यह है कि 1 अप्रैल 2028 से राजधानी में पेट्रोल या डीजल से चलने वाले किसी भी नए स्कूटर या बाइक का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा।

तेल कंपनियों पर आफत...डीजल एक्सपोर्ट ड्यूटी 55.5 रुपये तक बढ़ी, मिडिल ईस्ट संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला

Diesel Export Tax Hike: मिडिल ईस्ट संकट और अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में उछाल के बीच केंद्र सरकार ने डीजल निर्यात पर लगने वाली एक्सपोर्ट ड्यूटी को बढ़ाकर 55.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। पहले यह ड्यूटी 21.5 रुपये प्रति लीटर थी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast