Search KhabarFast

Press ESC to close

सुप्रीम कोर्ट ने की सख्त टिप्पणी, कहा- पति-पत्नी दोनों मिलकर करें घर का काम

सुप्रीम कोर्ट ने की सख्त टिप्पणी, कहा- पति-पत्नी दोनों मिलकर करें घर का काम

Supreme Court News: सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम टिप्पणी करते हुए साफ कहा है कि आज के समय में घर के काम सिर्फ पत्नी की जिम्मेदारी नहीं हैं, बल्कि पति को भी बराबर भागीदारी निभानी चाहिए। कोर्ट ने कहा कि आप किसी नौकरानी से शादी नहीं कर रहे हैं, बल्कि एक जीवनसाथी चुन रहे हैं। यह टिप्पणी जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने उस समय की, जब एक व्यक्ति ने क्रूरता के आधार पर तलाक की मांग की थी। यह मामला कर्नाटक हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था।

हाई कोर्ट ने फैसले को किया था रद्द

दरअसल, ट्रायल कोर्ट ने पहले पति को तलाक दे दिया था, लेकिन हाई कोर्ट ने इस फैसले को रद्द कर दिया था। इसके बाद पति सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। सुनवाई के दौरान पति के वकील ने बताया कि दोनों के बीच सुलह की कोशिश (मेडिएशन) भी हो चुकी है, लेकिन वह असफल रही। दंपति की शादी 2017 में हुई थी और उनका एक 8 साल का बेटा भी है।

2019 से दोनों अलग रह रहे हैं। जब कोर्ट ने पूछा कि क्रूरता का आधार क्या है, तो पति के वकील ने कहा कि पत्नी का व्यवहार ठीक नहीं था और वह खाना नहीं बनाती थी। इस पर जस्टिस विक्रम नाथ ने साफ कहा कि खाना बनाना, सफाई करना या कपड़े धोना सिर्फ पत्नी की जिम्मेदारी नहीं है।

बेंच ने दिया संकेत

कोर्ट ने कहा कि आज के दौर में पति-पत्नी दोनों को मिलकर घर के काम करने चाहिए। सिर्फ इस आधार पर कि पत्नी खाना नहीं बनाती, इसे क्रूरता नहीं माना जा सकता। बेंच ने यह भी संकेत दिया कि कर्नाटक हाई कोर्ट का फैसला सही हो सकता है। अंत में सुप्रीम कोर्ट ने दोनों पक्षों पति और पत्नी को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया है, ताकि मामले को बेहतर तरीके से समझा जा सके। यह टिप्पणी समाज में बदलते समय और पति-पत्नी के रिश्तों में बराबरी के महत्व को उजागर करती है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi EV Policy 2026: 1 लाख की सब्सिडी से बदलेगा इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार, जानें कौन उठा सकेगा लाभ

Delhi EV Policy 2026: दिल्ली सरकार ने EV पॉलिसी 2.0 लॉन्च कर दी है। इस नई नीति का मकसद पुरानी पेट्रोल-डीजल गाड़ियों को हटाकर इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना है। इसके लिए कुल 200 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।

दिल्ली में ट्रांसपोर्ट का नया दौर...2028 से पेट्रोल टू-व्हीलर्स को नहीं मिलेगी मंजूरी, EV ड्राफ्ट हुआ जारी

Delhi EV policy 2028: दिल्ली सरकार ने आज ‘दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2026-2030’ का ड्राफ्ट जारी कर दिया है। इस ड्राफ्ट का सबसे बड़ा और सख्त प्रावधान यह है कि 1 अप्रैल 2028 से राजधानी में पेट्रोल या डीजल से चलने वाले किसी भी नए स्कूटर या बाइक का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा।

तेल कंपनियों पर आफत...डीजल एक्सपोर्ट ड्यूटी 55.5 रुपये तक बढ़ी, मिडिल ईस्ट संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला

Diesel Export Tax Hike: मिडिल ईस्ट संकट और अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में उछाल के बीच केंद्र सरकार ने डीजल निर्यात पर लगने वाली एक्सपोर्ट ड्यूटी को बढ़ाकर 55.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। पहले यह ड्यूटी 21.5 रुपये प्रति लीटर थी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast