Search KhabarFast

Press ESC to close

एक ही आसमान के नीचे दो आस्थाएं ने एक साथ ली सांस, बीकानेर में देखने को मिला गजब का नाजारा

एक ही आसमान के नीचे दो आस्थाएं ने एक साथ ली सांस, बीकानेर में देखने को मिला गजब का नाजारा

Bikaner Newsकभी-कभी शहर सिर्फ बसता नहीं, बल्कि अपने भीतर एक कहानी भी जीता है। इस बार बीकानेर ने ऐसी ही एक खूबसूरत कहानी लिखी जहां एक ही आसमान के नीचे दो आस्थाएं साथ-साथ सांस लेती नजर आईं।सुबह के वक्त बड़ी ईदगाह में हजारों सिर एक साथ झुके हुए थे। सफेद कपड़ों में सजे लोग खुदा की बारगाह में सजदा कर रहे थे। अज़ान की गूंज के बीच दुआएं मांगी जा रही थीं, अमन की, तरक्की की और भाईचारे की।

नमाज़ के बाद जब लोग गले मिले, तो सिर्फ ईद मुबारक ही नहीं, बल्कि अपनापन भी बांटा गयाऔर ठीक उसी समय, ज्यादा दूर नहीं। नया शहर इलाके की एक छत पर एक अलग ही रंग बिखरा हुआ था। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी हिंदू कन्याएं गणगौर माता के गीत गा रही थीं। हाथों में पूजा की थाल, चेहरे पर श्रद्धा और मन में उम्मीद पूरा माहौल भक्ति और उल्लास से भरा था। एक ओर अज़ान की सादगी, दूसरी ओर लोकगीतों की मधुरता दोनों मिलकर ऐसा समां बना रहे थे, जैसे शहर खुद कह रहा हो कि हम अलग जरूर हैं, पर दूर नहीं।

हर दुआ और हर प्रार्थना एक ही बात कहती है...

यह दृश्य न तो सिर्फ ईद का था, न ही केवल गणगौर का यह उस भरोसे का था, जो लोगों को जोड़ता है। यह उस संस्कृति का था, जहां त्योहार सिर्फ अपने नहीं, सबके होते हैं।बीकानेर ने फिर साबित कर दिया कि यहां त्योहार दीवारें नहीं खड़ी करते, बल्कि दिलों के बीच पुल बनाते हैं। जहां हर दुआ और हर प्रार्थना एक ही बात कहती है, इंसानियत सबसे ऊपर है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, अकासा एयर और स्पाइसजेट के विमान टकराए, यात्री सुरक्षित

Two Air planes collide:दिल्ली एयरपोर्ट पर गुरुवार को स्पाइसजेट के एक B737-700 विमान के साथ ग्राउंड पर हादसा हुआ। टैक्सी करते समय यह अकास एयर की फ्लाइट से टकरा गया। स्पाइसजेट के प्रवक्ता के मुताबिक, इस घटना में स्पाइसजेट विमान का राइट विंग क्षतिग्रस्त हुआ है। वहीं, दूसरे विमान के लेफ्ट हैंड हॉरिजॉन्टल स्टेबलाइजर को भी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद स्पाइसजेट का यह विमान दिल्ली में ही ग्राउंड कर दिया गया है। फिलहाल इसे उड़ान के लिए उपयोग में नहीं लिया जा रहा है।

बेटे की चाहत बनी त्रासदी...अहमदाबाद में कपल ने बेटियों को दिया जहर! जानिए क्या है पूरा मामला

Ahmedabad Dosa Death Case: गुजरात के अहमदाबाद में चांदखेड़ा इलाके का डोसा डेथ केस अब एक साधारण फूड पॉइजनिंग से आगे बढ़कर खौफनाक हत्याकांड का रूप ले चुका है।

‘जिस-जिसने विरोध किया है, महिलाओं ने उसे माफ नहीं किया है’ लोकसभा में पीएम मोदी ने विपक्ष का दिया संदेश

Nari Shakti Vandan Adhiniyam: लोकसभा में महिला आरक्षण और परिसीमन पर तीन दिन के विशेष सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि "हमारे देश में जब से महिला आरक्षण को लेकर चर्चा हुई और उसके बाद जब-जब चुनाव आया है, महिलाओं को मिलने वाले इस अधिकार का जिस-जिस ने विरोध किया है, महिलाओं ने उसे माफ नहीं किया है। 2024 के चुनाव में ऐसा नहीं हुआ, ऐसा इसलिए नहीं हुआ क्योंकि तब सबने सर्वसम्मति से इसे पारित किया तो यह विषय ही नहीं रहा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें