Search KhabarFast

Press ESC to close

US-Israel vs Iran War: ट्रंप का डबल यू-टर्न: पहले ‘नो सीजफायर’, फिर बोले- अब जंग खत्म करें

US-Israel vs Iran War: ट्रंप का डबल यू-टर्न: पहले ‘नो सीजफायर’, फिर बोले- अब जंग खत्म करें

US-Israel vs Iran War: US-इज़राइल बनाम ईरान संघर्ष पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, "हम जीत चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हम बातचीत कर सकते हैं, लेकिन मैं सीज़फ़ायर नहीं करना चाहता। आप सीज़फ़ायर तब नहीं करते जब आप सचमुच दूसरी तरफ़ को खत्म कर रहे हों। हम ऐसा नहीं करना चाहते।

US-इज़राइल बनाम ईरान संघर्ष पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, "हमने उनकी (ईरान) नेवी, एयर फ़ोर्स और एंटी-एयरक्राफ्ट को खत्म कर दिया है। मिलिट्री के नज़रिए से वे खत्म हो गए हैं। होर्मुज जलडमरूमध्य पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, "मुझे लगता है कि NATO बहुत पीछे चला गया है। उन्हें अपनी ज़्यादातर एनर्जी होर्मुज जलडमरूमध्य से मिलती है। बहुत सारे सीनेटर और कांग्रेसी-वे इस बात से बहुत परेशान हैं कि NATO ने कुछ नहीं किया है।

मीडिया से बातचीत करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हम बातचीत कर सकते हैं, लेकिन संघर्ष-विराम नहीं होगा। जब आप सचमुच दूसरी तरफ को पूरी तरह से तबाह कर रहे हों, तब आप संघर्ष-विराम नहीं करते।  हम ऐसा करने की सोच भी नहीं रहे हैं।उन्होंने जोर देकर कहा कि अमेरिका अभी मजबूत स्थिति में है और ईरान को बुरी तरह नुकसान पहुंच रहा है। इस तरह डोनाल्ड ट्रंप का कहना था कि ईरान की सेना लगभग खत्म हो चुकी है, इसलिए अभी रुकने का कोई मतलब नहीं।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

लाहौर में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े अमीर हमजा पर बड़ा हमला, हालत गंभीर

पाकिस्तान के लाहौर से एक बड़ी खबर सामने आई है। आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े और उसके शुरुआती संस्थापक सदस्यों में माने जाने वाले अमीर हमजा को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी है।

तुर्की के स्कूल में छात्र ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, 4 की मौत, 20 लोग घायल

Firirng In School: दक्षिण-पूर्वी तुर्की के एक स्कूल में 15 अप्रैल को एक छात्र ने 2 क्लासरूम में ताबड़तोड़ गोलीबारी की। फायरिंग की घटना में 4 लोगों की मौत हो गई है और कम से कम 20 लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों ने फायरिंग की इस घटना के बारे बताया है।

अमेरिका-ईरान तनाव...रक्षा मंत्री की सख्त चेतावनी; युद्ध फिर शुरू होने का खतरा

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। हाल ही में दोनों देशों के बीच दो हफ्ते का सीजफायर हुआ था, लेकिन अब हालात फिर से बिगड़ते दिख रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें