Search KhabarFast

Press ESC to close

Punjab: मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर का इस्तीफा, DM के सुसाइड वीडियो में सामने आया नाम; जानें पूरा मामला

Punjab: मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर का इस्तीफा, DM के सुसाइड वीडियो में सामने आया नाम; जानें पूरा मामला

Laljit Singh Bhullar Resignation: पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तुरंत मंत्री का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। दरअसल, उनका नाम एक सरकारी अधिकारी की आत्महत्या मामले में सामने आया है, जिसके बाद CM मान ने मुख्य सचिव को पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। बता दें, यह घटना अमृतसर से जुड़ी है, जहां पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा ने कथित उत्पीड़न और दबाव के चलते आत्महत्या का कदम उठाया।

गगनदीप सिंह रंधावा ने की आत्महत्या

पुलिस और परिवार के मुताबिक, बीते दिन शुक्रवार को गगनदीप सिंह रंधावा ने आत्महत्या से पहले एक 12सेकंड का वीडियो बनाया, जिसमें उन्होंने सीधे ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर का नाम लिया और उन पर दबाव डालने तथा उत्पीड़न का आरोप लगाया। वीडियो में अधिकारी ने कहा कि मंत्री के कारण उन्हें मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा है। इसके तुरंत बाद उन्होंने सल्फास खाकर आत्महत्या की कोशिश की, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उस दौरान उनकी मौत हो गई। गगनदीप की ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई, जिसके बाद पूरे मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया।

दूसरी तरफ, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए। जिसके चलते लालजीत सिंह भुल्लर ने इस्तीफा दे दिया और मुख्यमंत्री ने इसे स्वीकार भी कर लिया। उन्होंने निर्देश दिया कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर रिपोर्ट सौंपें। सरकार किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के साथ किसी प्रकार के उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं करेगी और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कौन हैं लालजीत सिंह भुल्लर?

मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर पंजाब विधानसभा में पट्टी सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक हैं। इसी के साथ वह मन्न मंत्रिमंडल में ट्रांसपोर्ट व हॉस्पिटैलिटी विभाग संभाल रहे थे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: काली पट्टी बांधकर सीएम रेखा गुप्ता का विरोध, कहा- 'संसद में जो हुआ वह पीड़ादायक

Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोकसभा में 131वें संविधान संशोधन बिल के पारित न हो पाने को महिलाओं के अधिकारों के साथ सीधा अन्याय करार दिया है। उन्होंने कहा कि 17 अप्रैल को संसद में जो हुआ, वह हर उस महिला के लिए पीड़ादायक और निराशाजनक है, जो अपने अधिकार और सम्मान की उम्मीद रखती है। मुख्यमंत्री ने कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा आयोजित समिट में काली पट्टी बांधकर विपक्ष की महिला विरोधी राजनीति के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान मुख्यमंत्री के नेतृत्व में महिला अधिकारों को लेकर जबर्दस्त नारेबाजी भी की गई।

Aaj Ka Mausam: बदलते मौसम ने बढ़ाई चिंता, दिल्ली में गर्मी और बंगाल में बारिश का अलर्ट; यहां देखें देशभर का वेदर अपडेट

IMD Weather Update: दिल्ली में अगले कुछ दिनों में तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है, जबकि पश्चिम बंगाल में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में गर्मी बढ़ रही है, वहीं पूर्वी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में अस्थिर मौसम बना हुआ है।

PM Modi Nation Address: पीएम मोदी ने देश की महिलाओं से मांगी माफी, कहा- नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती

PM Modi Nation Address:  महिला आरक्षण बिल को लेकर प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष की जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज भारत का हर नागरिक देख रहा है कि कैसे भारत की नारी शक्ति की उड़ान को रोक दिया गया। उनके सपनों को बेरहमी से कुचल दिया गया। हमारे भरसक प्रयास के बावजूद हम सफल नहीं हो पाए। नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन नहीं हो पाया। इसके लिए मैं देश की माताओं-बहनों से क्षमा प्रार्थी हूं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें